- Hindi News »
- Business »
- Pepsico Is Ready To Buy Haldiram
हल्दीराम को भा सकता है पेप्सी का साथ, जल्द हो सकती है सबसे बड़ी डील
- Written By: अपूर्वा नायक
स्वदेशी हल्दीराम नमकीन्स कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की रेस में पेप्सिको कंपनी सबसे ऊपर है। हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टेमासेक और अल्फा वेव जैसी दिग्गज कंपनियां भी आगे आयी थी।

हल्दीराम और पेप्सिको (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत की सबसे पुरानी स्नैक्स कंपनी के तौर पर जानी जाने वाली हल्दीराम नमकीन को खरीदने के लिए कई विदेशी कंपनियां बेताब हैं। 18 महीने की पूछताछ के बाद हाल ही में सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासेक ने हल्दीराम में माइनोरिटी स्टेक को खरीदने के लिए टर्म पेपर साइन कर लिए थे। अब खबर आ रही है कि भारत की स्वदेशी कंपनी हल्दीराम को खरीदने की लिस्ट में पेप्सिको कंपनी का नाम भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि अगर दोनों कंपनियों के बीच बात बन जाती है, तो हल्दीराम और पेप्सिको की पार्टनरशिप सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वदेशी हल्दीराम नमकीन्स कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की रेस में पेप्सिको कंपनी सबसे ऊपर है। हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टेमासेक और अल्फा वेव जैसी दिग्गज कंपनियां भी आगे आयी थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि पेप्सिको कंपनी की हल्दीराम के मालिक अग्रवाल परिवार से सीधी बातचीत जारी है।
दिसंबर 2024 में 10 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रपोजल के कैंसिल होने के बाद पेप्सिको हेडऑफिस के ऑफिसर्स ने पिछले दिनों में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्यों से डायरेक्टर बातचीत करने की शुरूआत की है।
सम्बंधित ख़बरें
रिलायंस रिटेल ने खरीदा Priyanka Chopra का हेयरकेयर ब्रांड Anomaly, भारत में होगा बड़ा विस्तार
भारत-न्यूजीलैंड FTA: कीवी और वाइन होंगे सस्ते, किसानों के लिए डेयरी और दालों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
‘PM मोदी ने दिया विजन…’, भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील! इजरायली अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट
2026 का सबसे बड़ा डील, 1000 करोड़ में बिका दिल्ली का ‘टिहरी हाउस’, जानें कौन हैं इसके मालिक मनुजेंद्र शाह
कितने करोड़ की है उम्मीद ?
हल्दीराम को हिस्सेदारी बेचने के लिए 85,000-90,000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन की उम्मीद की जा रही है, ऐसा इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि ये पहला मौका है जब कंपनी में किसी बाहरी निवेशक को शामिल किया जा रहा है। इतना ही नहीं लेज़ चिप्स, कुरकुरे नमकीन स्नैक्स, डोरिटोस नाचो चिप्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको को भी घरेलू बाजार में तगड़े कॉम्पीटिशन का सामना करना पड़ रहा है। ये भी एक कारण है कि पेप्सिको कंपनी इस डील को लेकर काफी उत्साहित है और हल्दीराम परिवार के सदस्यों के सीधे संपर्क में हैं।
साबित हो सकती है सबसे बड़ी डील
यदि हल्दीराम और पेप्सिको की पार्टनरशिप की बात की जाए, तो ये सबसे बड़ी डील साबित हो सकती है। इससे पहले 8 जनवरी को भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टेमासेक 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदने के लिए सबसे आगे है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी जानकारी मिल रही है कि दोनों ही कंपनियों ने इस डील को लेकर टर्म पेपर भी साइन कर लिए हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Pepsico is ready to buy haldiram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














