- Hindi News »
- India »
- The European Union Is Also With India Today We Will Discuss The Fta And What The Benefits Will Be
यूरोपीय संघ भी भारत के साथ! आज FTA पर होगी बातचीत, क्या होंगे फायदे?
India-EU Fta: भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही वार्ताओं को अंतिम रूप देने के लिए आज यूरोपीय संघ की प्रतिनिधि टीम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगी।
- Written By: रंजन कुमार

पीएम मोदी और ईयू लीडर। इमेज-सोशल मीडिया।
India EU Free Trade Agreement: भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वार्ता अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है। यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य साल अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना है।
ईयू टीम का नेतृत्व सबाइन वेयेंड, डायरेक्टर जनरल, ट्रेड विभाग कर रहीं। उनका मुख्य उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े उन मुद्दों को सुलझाना है, जिन पर अब भी दोनों पक्षों में मतभेद हैं।
इन मसलों पर अटका FTA
भारतीय अधिकारी के मुताबिक भारत-ईयू एफटीए वार्ता में अब भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। इनमें स्टील सेक्टर, कार्बन टैक्स, ऑटोमोबाइल और नॉन-टैरिफ बैरियर्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ईयू द्वारा विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस, वाइन, स्पिरिट, मांस और पोल्ट्री जैसे उत्पादों पर बड़ी ड्यूटी कटौती की मांग की जा रही। साथ ही यूरोपीय संघ एक मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकार ढांचा स्थापित करने पर भी जोर दे रहा, जो उनकी प्राथमिकताओं की सूची में प्रमुख है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
भारत–ईयू व्यापार संबंध
भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 136.53 अरब डॉलर पर पहुंचा। भारत का ईयू को निर्यात 75.85 अरब डॉलर,
भारत का आयात: 60.68 अरब डॉलर रहा। ईयू बाजार भारत के कुल निर्यात का 17% हिस्सा है। ईयू की भारत को निर्यात हिस्सेदारी 9% है।
FTA से भारत को फायदा?
विशेषज्ञों के मुताबिक समझौता लागू होने के बाद भारत के कई प्रमुख क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल सकता है। रेडीमेड गारमेंट, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रिकल मशीनरी जैसे सेक्टर यूरोपीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को और मजबूत कर पाएंगे। इन उत्पादों की पहुंच बढ़ने के साथ भारत का निर्यात गति पकड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ‘रूस से व्यापार करने वाले हमें नसीहत न दें’, ट्रंप की धमकी पर भारत ने दिया करारा जवाब
साल 2013 में रुकी थीं वार्ताएं
भारत और 27 देशों वाले ईयू ब्लॉक ने जून 2022 में FTA वार्ता दोबारा शुरू की थी। इससे पहले साल 2013 में मार्केट एक्सेस को लेकर मतभेदों के कारण बातचीत रुक गई थी। इस बार वार्ता 23 नीति क्षेत्रों को कवर कर रही। इनमें व्यापार, सेवाएं, निवेश, कस्टम और व्यापार सुगमता, सरकारी खरीद, विवाद समाधान, आईपीआर और भौगोलिक संकेतक शामिल हैं। दोनों पक्ष साल अंत तक बातचीत समाप्त करने के लिए उत्सुक हैं।
The european union is also with india today we will discuss the fta and what the benefits will be
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMइंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
May 06, 2026 | 12:51 PMसम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
May 06, 2026 | 12:44 PM‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
May 06, 2026 | 12:39 PMBihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
May 06, 2026 | 12:37 PMKidney Transplant Fraud Kalyan: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 31 लाख की ठगी, डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज
May 06, 2026 | 12:29 PMप्रोजेक्ट फ्रीडम या डेडलॉक? कितना सफल होगा ट्रंप का नया अभियान, शुरू होते ही संकट के बादलों से घिरा मिशन
May 06, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














