-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nita Ambani Honoured Outstanding Contribution To Brand India Award At The India Business Leader Awards
IBLA 2024: ‘ब्रांड इंडिया’ में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुईं नीता अंबानी, बोलीं- ये सदी भारत और महिलाओं की है
- Written By: मनोज आर्या
Nita Ambani: पुरस्कार ग्रहण करते समय नीता अंबानी ने कहा कि महिलाएं न केवल भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाएंगी बल्कि अपने नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से इसे फिर से परिभाषित भी करेंगी।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी
मुंबई: देश के प्रमुख बिजनेस लीडर और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स (IBLA) के 20वें संस्करण में प्रतिष्ठित ‘ब्रांड इंडिया में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए सम्मानित किया गया। 7 दिसंबर को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में नीता अंबानी के दूरदर्शी नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों में भारत की वैश्विक छवि को ऊपर उठाने में उनकी भूमिका को लेकर उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। बिजनेस, स्पोर्ट्स, एजुकेशन और आर्ट में अपने योगदान के लिए मशहूर नीता अंबानी ने वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार ग्रहण करते समय नीता अंबानी ने कहा कि महिलाएं न केवल भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाएंगी बल्कि अपने नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से इसे फिर से परिभाषित भी करेंगी। समृद्ध भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे राष्ट्र का सपना देखती हूं जो साहस, प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति के साथ दुनिया का नेतृत्व करता है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस
नीता अंबानी ने साझा की 9 साल की लावन्या की भावुक कहानी, मौत को मात देकर मासूम को मिली नई जिंदगी
न्यूयॉर्क के TIME100 समिट में Nita Ambani का देसी जलवा, दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा ध्यान
NMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
यह सदी भारत के लिए- नीता अंबानी
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह सदी भारत की है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हम महिलाओं का है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी बेटे अनंत अंबानी और बहु राधिका मर्चेंट के साथ प्रतिष्ठित इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।
नीता अंबानी की महिलाओं को संदेश
नीता अंबानी ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं न केवल भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाएंगी बल्कि अपने नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से इसे फिर से परिभाषित भी करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं यह पुरस्कार हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो एक्शन, भक्ति, ज्ञान, मातृत्व, नेतृत्व, करुणा और लचीलेपन के मार्ग पर चलती है। नीता अंबानी ने यह भी कहा कि सबसे बड़ी विरासत जो हम छोड़ सकते हैं वह एक खुशहाल, सुरक्षित और दयालु दुनिया है जहां हर बच्चा, चाहे वह लड़की हो या लड़का, बिना किसी सीमा के सपने देखने की हिम्मत करता है, बाधाओं के बिना हासिल करता है और समान अवसरों का आनंद लेता है।
‘अपनी विरासत और आशा से दुनिया का नेतृत्व’
अपने संबोधन में नीता अंबानी ने कहा कि आइए हम एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए खुद को फिर से समर्पित करें जो उत्कृष्टता को आगे बढ़ाता है, नवाचार को अपनाता है और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अनंत संभावनाओं वाले भविष्य में ले जाता है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो न केवल आर्थिक रूप से बल्कि अपने दिल, अपनी विरासत और अपनी आशा से दुनिया का नेतृत्व करे।
Nita ambani honoured outstanding contribution to brand india award at the india business leader awards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














