- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Where Does Mumbai Indians Luck Come From Ashwin Question Ambani Sofa Controversy
‘कहां से आता है मुंबई इंडियंस का लक’? अश्विन के सवाल ने मचाया बवाल, बाउंड्री किनारे अंबानी के सोफे पर भी प्रश्नचिन्ह
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई इंडियंस के मैच से पहले और उसकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर हजारों सवाल तैरने लगते हैं! वैसा ही कुछ अब भी हो रहा है। एक तरफ आर अश्विन का वीडियो वायरल हो रहा है तो दूसरी तरफ यूट्यूबर का सवाल...

मुंबई इंडियंस पर अश्विन के सावल से मचा बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: आईपीएल 2025 में आज 1 जून को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले को जीत लेती है वह आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि मुंबई ही इस मैच को जीतेगी।
अब आप सोच रहे होंगे की मुंबई के फैंस ही कह रहे होंगे की मुंबई ही क्वालीफायर-2 जीतने वाली है। तो ऐसा नहीं है, ये वो फैंस है जो मुंबई इंडियंस को बिना खेले ही आईपीएल की ट्रॉफी देने की मांग करते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि मुंबई के ज्यादातर मुकाबले फिक्स होते हैं। इसी बीच क्वालीफायर-2 से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आर अश्विन का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अश्विन के सवाल से मचा वबाल
दरअसल, अश्विन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे बवाल मच गया है, क्योंकि उन्होंने सीधे सवाल कर लिया है कि मुंबई इंडियंस के पास ना जाने कहां से लक आ जाता है? इसका पता करना पड़ेगा। उनके इस सवाल ने बवाल मचा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि अश्विन कहते हैं-”मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैंने हमेशा एक चीज देखी है, मैं बोल रहा हूं 2018 में पंजाब और मुंबई के बीच गेम जा रहा था, मैं पंजाब का कप्तान था। उस गेम में मुंबई पहले बल्लेबाजी करके 13 ओवर में 80 पर 5 विकेट थे। टीम गेम में नहीं थी। लेकिन, अचानक फ्लड लाइट का करंट कट हो गया। गेम में 20 मिनट का ब्रेक हुआ।”
कहां से आता है मुंबई का लक?
वह आगे कहते हैं- ”वापस जब गें शुरू हुआ तो कीरोन पोलार्ड ने कमाल का पारी खेली। मुंबई ने फिर 180 या शायद 200 बनाए। मुझे लगा ये कैसे होता है यार? मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा ब्रेक मिलता भी है। आप लक कमाते हो, लेकिन मुंबई को लक मिलता है। पता नहीं कुछ तो है, ढूंढना पड़ेगा वो लक कैसे आता है उनके पास।”
अंबानी को सोफा क्यों मिलता है?
इतना ही नहीं, यूट्यूबर AB क्रिकइन्फो ने भी एक अजीब सावल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि ”जब सारी टीम के मालिक स्टैंड में बैठते हैं, तो अंबानी के लिए अलग से सोफा क्यों लगता है? वो गलत है और अगर सवाल उठाना है तो ये वाला उठाओ।”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स भी अब इस सवाल को जायज बता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि अंबानी को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों मिलती है। हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, नवभारत इन वीडियो के दावों की पुष्टी नहीं करता है।
Where does mumbai indians luck come from ashwin question ambani sofa controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












