-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Naredco Chairman Statement On Housing Sales
नारेडको अध्यक्ष ने होम सेल्स बढ़ाने का दिया सुझाव, बोले-ब्याज दर को 6% पर लाए
- Written By: अपूर्वा नायक
NAREDCO, Housing Sales, Real Estate Company, Repo Rate, RBI, Home Loan, नारेडको , आवास बिक्री, रियल एस्टेट कंपनी, रेपो दर, आरबीआई, गृह ऋण

रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के टॉप 7 लीडिंग शहरों में हाउसिंग सेल्स को लेकर एक अहम जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले 6 महीनों में हाउसिंग सेल्स घटने के बीच में रियल एस्टेट कंपनियों के यूनिट नारेडको ने शुक्रवार को हाउसिंग लोन पर इंटरेस्ट रेट को घटाकर 6 प्रतिशत के पास लाने की सलाह दी है।
नारेडको के अध्यक्ष जी हरि बाबू ने हाउसिंग सेल्स में आयी गिरावट के लिए घरों की सप्लाई में बढ़त, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज ग्रोथ और ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं को जिम्मेदार ठहराया। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक फर्म प्रॉपइक्विटी ने 9 प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरों की बिक्री में 19 प्रतिशत और जनवरी-मार्च तिमाही में 23 प्रतिशत की गिरावट आने की सूचना दी है।
सेल्स में आयी गिरावट के कारण के बारे में पूछे जाने पर नारेडको अध्यक्ष ने कहा है कि पिछले 3 सालों में घरों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि होने से संभावित ग्राहकों की घर खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
हरि बाबू ने संगठन की महिला इकाई ‘नारेडको-माही’ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि लोगों का वेतन इतना नहीं बढ़ा है कि वे घरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से मेल खा सकें। इसके अलावा हैदराबाद सहित कई शहरों में घरों की आपूर्ति भी बढ़ी है। हरि बाबू ने बताया कि वैश्विक राजनीतिक एवं आर्थिक अनिश्चितताओं ने भी घर खरीदारों की धारणा पर असर डाला है। उन्होंने जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी घरों की मांग कम रहने की आशंका जताई है।
रेपो रेट में टोटल 1 परसेंट की कटौती किए जाने के आरबीआई के फैसले के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर हरि बाबू ने कहा कि इससे निश्चित रूप से ग्राहकों को हल्की राहत मिली है क्योंकि उनके कर्ज की मासिक किस्त यानी ईएमआई 7.5-8 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। उन्होंने कहा है कि हालांकि घरों की डिमांड को बढ़ावा देने के लिए होम लोन पर ब्याज दरें कम होकर लगभग 6 प्रतिशत होनी चाहिए।
MSME Day पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, क्लेम सेटलमेंट में तेज सुनवाई की कही बात
नारेडको अध्यक्ष ने आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए अधिक जमीन उपलब्ध कराने के लिए बड़े और मझोले शहरों में झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए एक नई नीति की भी वकालत की। उन्होंने कहा है कि कोविड महामारी के बाद भूमि की लागत तेजी से बढ़ी है। उच्च भूमि लागत ने डेवलपरों के लिए किफायती घर बनाना मुश्किल बना दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Naredco chairman statement on housing sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














