- Hindi News »
- Business »
- President Draupadi Murmu Statement On Msme Day
MSME Day पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, क्लेम सेटलमेंट में तेज सुनवाई की कही बात
वर्ल्ड एमएसएमई डे के मौके पर एमएसएमई सेक्टर की चुनौतियों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इस सेक्टर से जुड़े विवाद के समाधान को जल्द ही सुलझाने की बात कही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सौ. सोशल मीडिया X )
नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एमएसएमई दिवस के मौके पर शुक्रवार को बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एमएसएमई सेक्टर के किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए जारी ऑनलाइन पोर्टल एमएसएमई को क्लेम में देरी से संबंधित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए फैसला लिया है।
मुर्मू ने ‘विश्व एमएसएमई दिवस’ के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी एमएसएमई के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऑनलाइन पोर्टल इस दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने एमएसएमई उद्यमों की वित्त तक पहुंच, बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा और भुगतान में देरी जैसी चुनौतियों का भी उल्लेख किया।
मुर्मू ने कहा कि सरकार के प्रयासों से पंजीकृत एमएसएमई की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि आज पेश किया गया ऑनलाइन विवाद समाधान पोर्टल एमएसएमई को भुगतान में देरी से जुड़े मामलों में तेजी से सुनवाई और फैसला लेने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने युवा महिलाओं से व्यवसाय स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
राष्ट्रपति ने कहा कि आज की दुनिया जलवायु परिवर्तन और तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी से उत्पन्न चुनौतियों से जूझ रही है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े लक्ष्यों के लिए भारत को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि एमएसएमई में ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना समय की डिमांड है। मुर्मू ने कहा है कि ग्रीन टेक्नोलॉजी न सिर्फ एमएसएमई को मजबूत बनाएगी, उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता में सुधार करेगी, बल्कि देश के जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेगी।”
उन्होंने एमएसएमई में पर्यावरण अनुकूल उपायों के लिए नवाचार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार विभिन्न तरीकों से स्टार्टअप द्वारा नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रपति ने एमएसएमई से जमीनी स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए उन्हें ‘2047 तक विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अकेले एमएसएमई यूनिट्स ही पूरे देश में 34 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं। वर्तमान में, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद यानी एमएसईएफसी के पास 50,000 करोड़ रुपये के मामले लंबित हैं। यह परिषद माइक्रो एवं स्मॉल यूनिट्स और उनके खरीदारों के बीच भुगतान संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए राज्य सरकारों द्वारा स्थापित निकाय है।
अभी भी बरकरार टाटा ग्रुप की शान, बन गया सबसे वैल्यूऐबल ब्रांड
ऑनलाइन विवाद समाधान पोर्टल को विश्व बैंक की सहायता से ऑनलाइन विवाद समाधान व्यवस्था के तहत एक उप-योजना के रूप में शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उपयोग करके भुगतान में देरी के मामलों में सूक्ष्म और लघु उद्यमी मामले दर्ज कर सकते हैं। उन्हें अपने उद्यम का विवरण खुद हासिल करने के लिए उद्यम पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद, पोर्टल मामले की सुनवाई की तारीख के बारे में सूचित करेगा जो डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह पोर्टल सुलह और मध्यस्थता के माध्यम से ऑनलाइन समाधान प्रदान करता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
President draupadi murmu statement on msme day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
May 25, 2026 | 10:30 AMठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
May 25, 2026 | 10:28 AMखेती के मौसम में डीजल संकट से किसान परेशान, संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म
May 25, 2026 | 10:26 AMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
May 25, 2026 | 10:20 AMUPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
May 25, 2026 | 10:17 AMबकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
May 25, 2026 | 10:16 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













