-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mumbais Famous Siddhivinayak Temple Yearly Earning
बाप रे बाप! सिद्धिविनायक बाप्पा की इतनी कमाई, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, करोड़ों में मिलता है दान
- Written By: अपूर्वा नायक
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में गुड़ी पड़वा पर सोने-चांदी की नीलामी से मंदिर प्रशासन ने रिकॉर्ड तोड़ 1.33 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की है।

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र सिद्धिविनायक मंदिर को माना जाता है। इस मंदिर को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि भगवान गणेश के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर का मैनेजमेंट करने वाले सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की इनकम पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गई है।
कुछ अधिकारियों ने बताया है कि मंदिर की कमाई बढ़ने में सबसे ज्यादा योगदान भक्तों के द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का रहा है। साथ ही, पूजा और अन्य अनुष्ठान से भी 20 करोड़ की इनकम हुई है। उन्होंने बताया है कि मंदिर की दान पेटियों, अनुष्ठानों, प्रसाद की बिक्री, सोने और चांदी की नीलामी, ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सोर्स से इनकम जनरेट हुई है। मंदिर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया है कि लड्डू और नारियल वडी यानी चीनी के स्वाद वाली कुरकुरी नारियल वडी की सेल्स पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 की तुलना में 32 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मंदिर ट्रस्ट हर दिन तकरीबन 10,000 लड्डू बांटता है।
सोने-चांदी की नीलामी से हुई रिकॉर्ड तोड़ इनकम
मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में गुड़ी पड़वा पर सोने-चांदी की नीलामी से मंदिर प्रशासन ने रिकॉर्ड तोड़ 1.33 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में गुड़ी पड़वा पर 75 लाख रुपये की इनकम हुई थी। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ वीणा पाटिल ने कहा कि इनकम में मुख्य रूप से बढ़त श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने और प्रशासनिक सुधारों से हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 154 करोड़ रुपये की इनकम होने का अनुमान लगाया है। पाटिल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि चढ़ावे और दान को लोगों की भलाई के लिए सामाजिक कार्यों में लगाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इन मंदिरों की भी है करोड़ों की इनकम
तिरुवनंतपुरम केरल स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर इनकम के मामले में नंबर वन पर है। इस मंदिर की नेटवर्थ 1.20 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, पंजाब के अमृतसर में सिखों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र स्वर्ण मंदिर की सालाना 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है। जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर भी इनकम के मामले में पीछे नहीं है। पिछले 20 सालों में ही इस मंदिर को हजारों करोड़ का दान मिला है। इसके अलावा ओडिशा स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर और महाराष्ट्र का शिरडी साई बाबा मंदिर की इनकम हर साल करोड़ों में होती है।
Mumbais famous siddhivinayak temple yearly earning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














