-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Reliance To Invest 10 Lakh Crore In Ai Mukesh Ambani Job Opportunities
AI की दुनिया में रिलायंस का मास्टरस्ट्रोक, ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान; लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी
- Written By: मनोज आर्या
Mukesh Ambani: अंबानी ने कहा कि एआई की कहानी अब किसके पास सबसे अच्छा मॉडल है से बदलकर कौन उपयोग की गति और व्यापकता के लिए सबसे मजबूत इकोसिस्टम बना सकता है पर केंद्रित हो गई है।

मुकेश अंबानी, (चेयरपर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड)
Mukesh Ambani AI Vision 2026: देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने गुरुवार को घोषणा की कि जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में संयुक्त रूप से 10 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश करेंगे। दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह केवल मूल्यांकन बढ़ाने के लिए निवेश नहीं है, बल्कि यह धैर्यपूर्ण, अनुशासित, राष्ट्र निर्माण के लिए लगाई लाने वाली पूंजी है, जिसे आने वाले दशकों तक टिकाऊ आर्थिक मूल्य और रणनीतिक मजबूती हासिल के लिए डिजाइन किया गया है।
रिलायंस चेयरपर्सन ने कहा कि आज एआई में सबसे बड़ी बाधा प्रतिभा या कल्पना नहीं है। बल्कि कंप्यूटिंग की कमी और उच्च लागत है। इसलिए, जियो इंटेलिजेंस तीन साहसिक पहलों के माध्यम से भारत का आत्मनिर्भर कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा।
पहली पहल
कंपनी ने जामनगर में मल्टी-गीगावाट क्षमता वाले, एआई-अनुकूल डेटा सेंटरों का निर्माण शुरू कर दिया है। अंबानी ने कहा कि 2026 की दूसरी छमाही में 120 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले डेटा सेंटर चालू हो जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण और बड़े पैमाने पर अनुमान लगाने के लिए गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग का स्पष्ट मार्ग प्रशस्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
₹100 की थाली आपके घर तक ₹300 में कैसे पहुंचती है? फूड डिलीवरी कंपनी के CEO ने खुद खोल दी कमीशन की पोल
दूसरी पहल
कंपनी के पास 10 गीगावाट तक की अतिरिक्त ग्रीन एनर्जी क्षमता है, जो कच्छ और आंध्र प्रदेश में सौर ऊर्जा पर आधारित है।
तीसरी पहल
तीसरी पहल इसकी राष्ट्रव्यापी एज कंप्यूटिंग है। जियो के नेटवर्क के साथ गहराई से एकीकृत एज कंप्यूटिंग लेयर, भारतीयों के रहने, सीखने और काम करने के स्थानों के करीब, तेज, कम विलंबता वाली और किफायती सूचना प्रदान करेगी।
जियो इंटेलिजेंस का प्लान
अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि जियो इंटेलिजेंस भारत की डीप-टेक और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए एआई पर ध्यान केंद्रित करेगा, और न केवल बड़े उद्यमों बल्कि कृषि, लघु व्यवसायों और अनौपचारिक क्षेत्र तक भी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जियो इंटेलिजेंस सिर्फ एक खोज या प्रश्न पूछने का उपकरण नहीं होगा; यह मुख्य रूप से उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने का एक संसाधन होगा।
दूसरा लक्ष्य सभी भारतीय भाषाओं में विश्व-अग्रणी बहुभाषी एआई क्षमता हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि जब किसान और कारीगर एआई से अपनी भाषा में बात करेंगे, और छात्र अपनी मातृभाषा में सीखेंगे- यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि समावेशिता है। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस समूह यह साबित करेगा कि एआई से नौकरियां नहीं छिनतीं, बल्कि इससे उच्च कौशल वाले नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
AI विकसित के लिए काम करेगा रिलांयस
अंबानी ने कहा कि एआई की कहानी अब किसके पास सबसे अच्छा मॉडल है से बदलकर कौन उपयोग की गति और व्यापकता के लिए सबसे मजबूत इकोसिस्टम बना सकता है पर केंद्रित हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस समूह भारतीय उद्यमों, स्टार्टअप्स, आईआईटी, आईआईएससी और अनुसंधान संस्थानों के साथ एक मजबूत साझेदारी तंत्र विकसित करेगा। यह भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ मिलकर विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, वित्त, खुदरा, कृषि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में एआई को एकीकृत करने के लिए काम करेगा।
यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में त्राहिमाम! 1236 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 365 अंकों की गिरावट
स्टार्टअप्स को किफायती कंप्यूट प्लेटफॉर्म
अंबानी ने कहा कि हम स्टार्टअप्स को किफायती कंप्यूट और कोड डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे। हम कंप्यूट आर्किटेक्चर, मूलभूत मॉडल और ऊर्जा दक्षता में वैश्विक स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव लाने का लक्ष्य रखते हैं। ये सभी भारत में डिजाइन किए जाएंगे, हमारे मूल्यों पर आधारित होंगे, हमारी प्रतिभा द्वारा संचालित होंगे और मानवता के लिए व्यापक रूप से लागू किए जाएंगे।
Reliance to invest 10 lakh crore in ai mukesh ambani job opportunities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
Jul 07, 2026 | 11:50 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग में 200 करोड़ का घोटाला! विपक्ष ने सबूतों के साथ खोली कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार की पोल
Jul 07, 2026 | 11:45 AMMissing Link Project में धांधली का आरोप, सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग, आयुक्त नवल किशोर से की मुलाकात
Jul 07, 2026 | 11:43 AMLong Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास
Jul 07, 2026 | 11:42 AMसाहबगिरी को अपने ऊपर हावी न होने दें, विनम्रता और ईमानदारी से काम करें, DGP ने दिए IAS अधिकारियों के दिए मंत्र
Jul 07, 2026 | 11:40 AMकर्क राशि में बुध की वक्री चाल से होगा कमाल, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 07, 2026 | 11:35 AMSatluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Jul 07, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














