-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Manohar Lal Reviews Progress Of Fatehabad Atomic Power Project
मनोहर लाल ने लिया फतेहाबाद परमाणु ऊर्जा परियोजना का जायदा, काम की प्रगति की समीक्षा
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ फतेहाबाद फतेहाबाद परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है। मनोहर लाल खट्टर ने एनपीसीआईएल के प्रयासों की सराहना भी की है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (सौ. एक्स )
चंडीगढ़ : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एटॉमिक एनर्जी सेंटर के अंतर्गत एनपीसीआईएल के द्वारा क्रियान्वित की जा रही एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का रिव्यू किया है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना यानी जीएचएवीपी का दौरा किया और उत्तर भारत के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की। पूरा होने पर उत्पादित बिजली का 50 प्रतिशत हरियाणा को आवंटित किया जाएगा। खट्टर ने भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड यानी एनपीसीआईएल के प्रयासों की सराहना की और देश के भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा प्राप्त करने में परमाणु ऊर्जा के महत्व को दोहराया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। इस परियोजना में 700 मेगावाट क्षमता के 4 पीएचडब्ल्यूआर ‘प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर स्थापित करना शामिल है, जिसकी कुल परियोजना लागत 41,594 करोड़ रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
वाणिज्यिक परिचालन मार्च 2031 तक शुरू होने की उम्मीद है। मनोहर लाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल हरियाणा और उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।
मंत्री ने कहा कि जीएचएवीपी जैसी परियोजनाएं भारत को 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा है कि यह परियोजना भारत को परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लीडिंग बनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।
बाद में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूनिट एक और दो के अब 2031 तक चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा है कि साल 2031 तक दो बिजली इकाइयां चालू हो जाएंगी और 2032 में दो और बिजली संयंत्र चालू हो जाएंगे। ये चार इकाइयां 2,800 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगी, जिसमें से हरियाणा को 50 प्रतिशत बिजली मिलेगी और 50 प्रतिशत केंद्रीय पूल में जाएगी ताकि इसका इस्तेमाल जहां भी जरूरत हो, किया जा सके।
मनोहर लाल ने कहा है कि जनवरी, 2014 में परियोजना को मंजूरी दे दी गई थी। आमतौर पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 13 से 13.5 साल का समय दिया जाता है, लेकिन मुझे बताया गया कि देरी के कुछ कारण हैं, जिनमें तकनीकी और प्रशासनिक कारण शामिल हैं।
हाल ही में दिए गए उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कि सरकार एयर कंडीशनर के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच मानकीकृत करने के लिए एक रूपरेखा पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि इस कदम से उपभोक्ताओं को लाभ होगा और इससे बिजली की बचत होगी। पिछले साल बिजली की अधिकतम मांग 250 गीगावाट थी और 13 जून तक यह 242 गीगावाट तक पहुंच गई है।
अब एयर इंडिया ने भी कर दिया ऐलान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को इतना मुआवजा देगी कंपनी
इस बीच, मनोहर लाल को एनपीसीआईएल की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहलों के बारे में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनपीसीआईएल द्वारा सड़कों और स्कूलों के निर्माण, मेडिकल वैन की व्यवस्था और एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान के विकास जैसी सामुदायिक विकास गतिविधियों पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Manohar lal reviews progress of fatehabad atomic power project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














