- Hindi News »
- Business »
- Who Is Madhav Gopal Agarwal Rajpal Yadav Loan Case Know About Him
5 करोड़ का लोन और राजपाल यादव को जेल, कौन है वो कारोबारी माधव अग्रवाल; जिनसे कर्ज लेना अभिनेता को पड़ा महंगा?
Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के लोन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इससे पहले 12 फरवरी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।
- Written By: मनोज आर्या

राजपाल यादव, (बॉलीवुड अभिनेता)
Rajpal Yadav Released From Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के लोन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इससे पहले 12 फरवरी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन 16 फरवरी की सुनवाई में उन्हें राहत दी गई। इसके बाद वे शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर रिहा हो रहे हैं। इस मामले में व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कौन है माधव गोपाल अग्रवाल?
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात राजपाल यादव से सांसद मिथिलेश कुमार कथारिया के माध्यम से हुई थी। अग्रवाल के अनुसार, उस समय राजपाल यादव ने कहा था कि फिल्म Bhool Bhulaiyaa लगभग पूरी हो चुकी है और यदि तुरंत पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो परियोजना प्रभावित हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कहीं और से धन जुटाकर 5 करोड़ रुपये उधार दिए।
माधव गोपाल अग्रवाल दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बताए जाते हैं। आरोप है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म Ata Pata Laapata के निर्माण के लिए इस कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म का बजट लगभग 11 करोड़ रुपये बताया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव तिहाड़ से रिहा, 12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए अभिनेता
Salim Khan Advice: जब सलमान खान पर मंडराया खतरा, तब सलीम खान ने बेटे से कही थी ये बड़ी बात
शेयर बाजार की ‘सिक्सर’ क्लोजिंग, सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर हरे निशान में बंद; निवेशकों ने ली राहत की सांस
कैसे दिवालिया हुए राजपाल?
हालांकि, 2012 में रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही और महज लगभग 37 लाख रुपये की कमाई कर सकी। यहीं से वित्तीय विवाद की शुरुआत हुई. अग्रवाल का आरोप है कि राजपाल यादव ने उनसे कर्ज लिया था और बाद में भुगतान के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया।
दूसरी ओर, राजपाल यादव का दावा रहा है कि यह रकम निवेश के रूप में दी गई थी और व्यवसायी अपने पोते को फिल्म में लीड अभिनेता के रूप में लॉन्च करना चाहते थे। फिलहाल मामला न्यायिक प्रक्रिया में है और आगे की सुनवाई में ही तय होगा कि विवादित रकम कर्ज थी या निवेश।
यह भी पढ़ें: तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला …
रिहाई के बाद क्या बोले राजपाल?
जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर किसी को उनके कानूनी मामले की जानकारी चाहिए तो उनके वकील भास्कर से संपर्क करें। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे। पूरे देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी मैं 250 फिल्में कर पाया। पूरा बॉलीवुड मेरे साथ खड़ा रहा। भारतीय सिनेमा का बच्चा, बुढ़ा, नौजवान सब मेरे कलेजे का टुकड़ा हैं। सब मेरे साथ था और साथ है।
Who is madhav gopal agarwal rajpal yadav loan case know about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…
Feb 17, 2026 | 07:29 PMT20 World Cup: भारत से हार के बाद कैसी है पाकिस्तान टीम की स्थिति, उस्मान तारिक ने बताया ड्रेसिंग रूम का सच
Feb 17, 2026 | 07:22 PMजलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती: मुंबई जैसे तटीय शहरों पर खतरा, 2030 तक 50% हरित ऊर्जा का लक्ष्य
Feb 17, 2026 | 07:14 PMखजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए
Feb 17, 2026 | 07:10 PMखेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:56 PMAjit Pawar Plane Crash: टेल सुरक्षित तो ब्लैक बॉक्स कैसे जला? AAIB की जांच पर अमोल मिटकरी के सवालों से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 06:54 PM‘ईरान को मिटाने का सपना छोड़ दें ट्रंप’, खामेनेई ने दी US को धमकी; अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देंगे
Feb 17, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM













