- Hindi News »
- Business »
- Last Chance To Link Pan And Aadhaar
PAN, Aadhaar लिंक और ITR भरने का आखिरी मौका, इस हफ्ते से सस्ता हो सकता है Loan
PAN Aadhaar Link: इस साल के आखिरी महीने में अपने कई वित्तीय दस्तावेजों को पूरा करने का आखिरी मौका है। 31 दिसंबर तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करना जरूरी है। आईटीआर फाइल भी करनी है।
- Written By: रंजन कुमार

पैन और आधार लिंकिंग। इमेज-एआई
December 2025 Rules Changes: इस महीने 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इनमें आधार कार्ड और पैन लिंकिंग डेडलाइन से ITR भरने की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है। वहीं, RBI ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% कर सकती है। बता दें, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की है। ये नियम उन पर लागू है, जिन्हें 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID से PAN जारी हुआ था।
आप समय पर लिंकिंग नहीं कराते हैं तो PAN डी-एक्टिव हो जाएगा। इसका असर आईटीआर फाइलिंग, बैंक केवाईसी, लोन लेने और सरकारी सब्सिडी पर पड़ेगा।
0.25% घट सकती है ब्याज दर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग 3 से लेकर 5 दिसंबर तक होगी। उम्मीद है कि इसमें RBI ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोन सस्ते होंगे और आपकी EMI भी घट सकती है। इससे पहले RBI ने अपनी पिछली MPC मीटिंग (29 सितंबर से 1 अक्टूबर) में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था और इसे 5.5% पर जस का तस रखा था। वहीं अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
Citizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
Indian Railways Business Class Seats: ट्रेन में मिलेगा फ्लाइट जैसा सफर, सामने आया प्रीमियम पॉड कॉन्सेप्ट
OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए ₹2,042 करोड़; छात्रों को बेहतर छात्रवृत्ति
इस साल 3 बार घटा रेपो रेट
फरवरी में हुई बैठक में RBI ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% किया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी द्वारा ये कटौती 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती की गई। मतलब मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने 3 बार में ब्याज दरें 1% घटाई।
फाइन के साथ ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का तय तारीख के बाद इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी मौका 31 दिसंबर है। आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स का नोटिस मिल सकता है। 5 लाख तक की आय वालों के लिए 1,000 रुपए और अन्य के लिए 5,000 लेट फीस है। लोन, वीजा, टेंडर भरने में दिक्कत होगी, बैंक और एंबेसी बिलेटेड आईटीआर को गंभीरता से नहीं लेते। 31 दिसंबर तक नहीं भरा तो लॉस कैरी फॉर्वर्ड करने का हक चला जाएगा। ऐसे में तुरंत इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें। फॉर्म-16, बैंक स्टेटमेंट, कैपिटल गेन, फॉरेन इनकम सब इकट्ठा कर लें। आईटीआर-1 से आईटीआर-4 तक जो लागू हो, बिलेटेड ऑप्शन चुनकर 31 दिसंबर रात 12 बजे से पहले सबमिट करें।
4. टैक्स ऑडिट ITR फाइलिंग की डेडलाइन 10 दिसंबर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने टैक्स ऑडिट वाले मामलों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 दिसंबर की है। ये असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए है। यह छोटे बिजनेस ओनर, प्रोफेशनल्स और 1 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर के लिए जरूरी है। अपने अकाउंटेंट से संपर्क कर सभी डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करें। ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म 3सीडी के साथ आईटीआर-3 या आईटीआर-5 फाइल करें। 10 दिसंबर के बाद फाइल किया तो सेक्शन 234ए के तहत ब्याज लगेगा।
SBI की mCASH सेवा बंद
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पॉपुलर mCASH सर्विस आज से बंद हो गई। ये सुविधा OnlineSBI और YONO Lite एप के माध्यम से पैसे भेजने और क्लेम करने के लिए थी। इसके इस्तेमाल की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। मतलब आप इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो अब UPI, NEFT या IMPS तरीके अपनाने होंगे। बैंक एप को चेककर नए ट्रांसफर ऑप्शन सीखें। इससे छोटे-मोटे पैसे भेजने में रुकावट नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें: भारत में दो PAN कार्ड रखना बना भारी अपराध, जानिए क्या है सजा, जुर्माना और पूरी प्रक्रिया
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में कीमत 10 रुपए घटकर 1580.50 रुपए हो गई है। मुंबई में 10.50 रुपए सस्ता होकर 1531.50 रुपए में मिलेगा।
Last chance to link pan and aadhaar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 3 मई को करेंगे भूमिपूजन; जानिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
May 02, 2026 | 09:27 PMत्रिशंकु विधानसभा बनी तो टीएमसी-बीजेपी के पास क्या रास्ता? बहुमत के लिए क्या करेंगे मोदी और ममता, जानें सब कुछ
May 02, 2026 | 09:22 PMPune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
May 02, 2026 | 09:14 PMJabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
May 02, 2026 | 09:12 PMसऊदी अरब में शराब का संकट: ईरान जंग ने रोकी सप्लाई, रियाद की इकलौती दुकान के बाहर लगीं लंबी कतारें
May 02, 2026 | 08:52 PMBada Mangal 2026: 19 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, नोट कीजिए 8 बुढ़वा मंगल की तिथियां
May 02, 2026 | 08:51 PMसंविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
May 02, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














