- Hindi News »
- Technology »
- Possessing Two Pan Cards In India Has Become A Serious Crime Know The Punishment Fine And The Entire Process
भारत में दो PAN कार्ड रखना बना भारी अपराध, जानिए क्या है सजा, जुर्माना और पूरी प्रक्रिया
PAN Card Rules: PAN कार्ड हर नागरिक के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। लेकिन इसके गलत उपयोग या एक से ज्यादा PAN कार्ड रखने पर कानून सख्त कार्रवाई करता है।
- Written By: सिमरन सिंह

पैन कार्ड (सौजन्य : सोशल मीडिया)
PAN Card Surrender: भारत में वित्तीय पहचान के तौर पर इस्तेमाल होने वाला PAN कार्ड हर नागरिक के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। लेकिन इसके गलत उपयोग या एक से ज्यादा PAN कार्ड रखने पर कानून सख्त कार्रवाई करता है। हाल ही में रामपुर की अदालत ने दो PAN कार्ड रखने के मामले में सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला आम लोगों के लिए भी बड़ा सबक बनकर सामने आया है।
दो PAN कार्ड रखना कानूनन अपराध
भारत में PAN यानी Permanent Account Number एक व्यक्ति की यूनिक वित्तीय पहचान है। नियम के अनुसार, किसी भी नागरिक को जीवनभर में केवल एक PAN कार्ड रखने की अनुमति है। यदि कोई जानबूझकर या गलती से दूसरा PAN बनवा लेता है तो यह Income Tax Act की धारा 272B का उल्लंघन माना जाता है। इससे टैक्स रिकॉर्ड में गड़बड़ी होती है और आयकर विभाग इसे गंभीर अपराध के रूप में देखता है।
डुप्लीकेट PAN पर कितना जुर्माना और सजा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, दो PAN कार्ड रखने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कुछ मामलों में फर्जीवाड़ा, कर चोरी या गलत जानकारी देने का आरोप साबित होने पर जेल की सजा भी हो सकती है। आज़म खान और उनके बेटे पर हुआ फैसला इस अपराध की गंभीरता को दर्शाता है। आयकर विभाग ऐसे मामलों में वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
High Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
कैसे हो जाते हैं दो PAN कार्ड?
कई बार लोग अनजाने में दो PAN कार्ड बनवा लेते हैं, जैसे:
- PAN खोने पर दोबारा नया आवेदन कर देना
- नाम या पते में बदलाव के कारण नया PAN बनवा लेना
- पुराने PAN नंबर को भूल जाना
- एजेंट, डेटा एंट्री या आवेदन प्रक्रिया में हुई गलती से डुप्लीकेट कार्ड जारी होना
ऐसी स्थिति में अतिरिक्त PAN को तुरंत सरेंडर करना जरूरी है।
दो PAN कार्ड होने के खतरे
यदि किसी व्यक्ति के पास दो PAN कार्ड हैं तो उसके कई नुकसान हो सकते हैं:
- टैक्स फाइलिंग में गड़बड़ी
- लेनदेन अलग-अलग PAN पर रिकॉर्ड होने से गलत टैक्स कैलकुलेशन
- आयकर विभाग की जांच का खतरा
- टैक्स रिफंड रुकना
- बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन में संदिग्ध गतिविधि मानी जाती है
- लोन अप्रूवल और निवेश प्रक्रियाओं में दिक्कतें
- इसलिए दो PAN कार्ड होना गंभीर कानूनी जोखिम पैदा करता है।
ये भी पढ़े: बेंगलुरु में 31.83 करोड़ की साइबर ठगी, फेक पार्सल के बहाने महिला को बनाया निशाना
डुप्लीकेट PAN कार्ड कैसे करें सरेंडर?
अतिरिक्त PAN को सरेंडर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है:
- Form 49A भरें और बताएं कौन-सा PAN सक्रिय रखना है।
- यह ऑनलाइन NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जमा किया जा सकता है।
- नजदीकी PAN सेवा केंद्र पर जाकर भी फॉर्म जमा किया जा सकता है।
- PAN की कॉपी और कवर लेटर संलग्न करने पर प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
- आयकर विभाग से मिलने वाली रसीद प्रमाण है कि आपका अतिरिक्त PAN रद्द हो चुका है।
Possessing two pan cards in india has become a serious crime know the punishment fine and the entire process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMभारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा
May 23, 2026 | 01:45 PMTwisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं
May 23, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM














