-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Investment In Equity Mutual Funds Increased By 24 Percent To Rupees 23 Thousands Crore In June
म्यूचुअल फंड मार्केट में हुई पैसों की बारिश, जून में निवेशकों ने खूब लुटाया पैसा
- Written By: मनोज आर्या
Mutual Fund: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, डेट म्यूचुअल फंड में जून में 1,711 करोड़ रुपये निकाले गए थे। हालांकि, यह मई की तुलना में काफी कम है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में शुद्ध निवेश जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये हो गया। इससे लगातार पांच महीने से जारी निकासी का सिलसिला टूटा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने बुधवार को कहा कि लगातार 52वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में नेट फ्लो सकारात्मक बना रहा है जो निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है। एम्फी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून में 23,587 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो मई में हुए 19,013 करोड़ रुपये के निवेश से अधिक है।
पांच महीनों की गिरावट के बाद शुद्ध इक्विटी फंड फ्लो में यह पहली वृद्धि दर्ज की गई। नेट फ्लो दिसंबर में घटकर 41,156 करोड़ रुपये, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये और अप्रैल में घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया था। इस गिरावट के रुझान से पहले नवंबर में 35,943 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।
जून में 49,000 करोड़ रुपये का निवेश
दूसरी ओर लोन फंड में समीक्षाधीन महीने में 1,711 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई। जबकि मई में यह 15,908 करोड़ रुपये था। इससे पहले अप्रैल में फंड ने 2.2 लाख करोड़ रुपये का चौंका देने वाला निवेश दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में जून में 49,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ जो मई में 29,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस निवेश से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मई के अंत में 72.2 लाख करोड़ रुपये थी।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
फ्लैक्स कैप फंड में भी जोरदार उछाल
अधिकतर इक्विटी सेक्टर में जून में जहां अच्छा निवेश हुआ, वहीं इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाएं (ईएलएसएस) एकमात्र ऐसी कैटेगरी रही जिसमें 556 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई। इक्विटी फंड श्रेणियों में फ्लेक्सी कैप फंड ने जून में सबसे अधिक 5,733 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया। इसके अलावा, स्मॉल कैप फंड में 4,024 करोड़ रुपये और मिड कैप फंड में 3,754 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश हुआ। इसके अलावा लार्ज कैप फंड में 1,694 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।
यह भी पढ़ें: 150 साल का हुआ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, बरगद के पेड़ से हुई थी ट्रेडिंग की शुरुआत
डेट म्यूचुअल फंट से 1711 करोड़ की निकासी
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, डेट म्यूचुअल फंड में जून में 1,711 करोड़ रुपये निकाले गए थे। हालांकि, यह मई की तुलना में काफी कम है, जब 15,908 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। डेट म्यूचुअल फंड के 16 प्रकारों में से 8 में निवेश आया, जबकि बाकी 8 से पैसा निकाला गया। इसका मतलब है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों का रुझान अभी भी बना हुआ है।
Investment in equity mutual funds increased by 24 percent to rupees 23 thousands crore in june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














