- Hindi News »
- Business »
- Industrial Production Growth Rate
पस्त रही इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की चाल, 8 महीने में गिरकर पहुंची 2.7 प्रतिशत पर
भारत के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में अप्रैल के महीने में गिरावट आयी है। पिछले साल की इसी अवधि में जो ग्रोथ रेट 5.2 प्रतिशत तक बढ़ गया था, वो इस साल की तिमाही में धीमी होकर 2.7 प्रतिशत रह गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
मैन्यूफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी का प्रदर्शन कमजोर हो गया है, जिसके कारण भारत के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का ग्रोथ रेट अप्रैल के महीने में सुस्त होकर 2.7 प्रतिशत रह गई थी। बुधवार को जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स यानी आईआईपी के संदर्भ में कैलक्यूलेट किया गया इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन पिछले साल यानी 2024 के अप्रैल के महीने में 5.2 प्रतिशत तक बढ़ गया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मार्च के महीने के लिए इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पिछले महीने ये अनुमान 3 प्रतिशत तक हो गया था।
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन रही धीमी
भारत के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का ग्रोथ रेट फरवरी के महीने में 2.7 प्रतिशत थी। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की प्रोडक्शन ग्रोथ अप्रैल के महीने में थोड़ी कम होकर 3.4 प्रतिशत रह गई है, जो 1 साल पहले इसी महीने में 4.2 प्रतिशत थी। माइनिंग प्रोडक्शन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जबकि 1 साल पहले 6.8 प्रतिशत की ग्रोथ हुई थी।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की ग्रोथ भी अप्रैल 2025 में सुस्त होकर 1 प्रतिशत रह गई है, जबकि 1 साल पहले इसी टेन्योर में 10.2 प्रतिशत थी। यूज-बेस्ड क्लेरिफिकेशन के अनुसार, कैपिटल गुड्स सेगमेंट की ग्रोथ साल 2025 के अप्रैल महीने में बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई है, जो 1 साल पहले इसी अवधि में 2.8 प्रतिशत थी।
सम्बंधित ख़बरें
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
माइनिंग- इलेक्ट्रिसिटी ने भी चौंकाया
कंज्यूमर ड्यूरेबल यानी फ्रिज, एसी आदि का प्रोडक्शन में साल 2024 के अप्रैल के महीने में 10.5 प्रतिशत की ग्रोथ के मुकाबले समीक्षाधीन महीने में 6.4 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। नॉन ड्यूरेबल गुड्स का प्रोडक्शन अप्रैल महीने में 1.7 प्रतिशत घटा, जबकि 1 अप्रैल 2024 में इसमें 2.5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।
मोदी सरकार की इस स्कीम में एक बार लगाएं पैसा, 5 लाख के होंगे 22 लाख
बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर/कंस्ट्रक्शन गुड्स में अप्रैल में 4 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है, जो 1 साल पहले की इसी अवधि में 8.5 प्रतिशत की ग्रोथ से कम है। आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं के प्रोडक्शन में अप्रैल 2025 में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जबकि एक साल पहले इसमें 7 प्रतिशत की ग्रोथ हुई थी।
Industrial production growth rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














