-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indias Forex Reserve Decreased By 5 89 Billion Dollars Rbi
भारत का Forex Reserve 5.89 अरब डॉलर घटा, जानें अब कितना बचा है देश का विदेशी मुद्रा भंडार
- Written By: शुभम सोनडवले
रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई. देश का विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserve) पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रहा। पिछले चार लगातार सत्रों में तेजी रहने के बाद इसमें गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी। रिजर्व बैंक के अनुसार इस वित्तवर्ष में अब तक मुद्राभंडार में 55.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। मुद्रा भंडार 29 दिसंबर को समाप्त पिछले सप्ताह में 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 623.2 अरब डॉलर हो गया था, जो इस वित्त वर्ष में अब तक का सबसे अधिक स्तर है। उससे पहले सप्ताह में, भंडार 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर हो गया था।
उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने पूंजी भंडार का उपयोग बाजार में जरूरी हस्तक्षेप के लिए किया। इससे मुद्राभंडार प्रभावित हुआ।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रहा। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.29 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। (एजेंसी)
Indias forex reserve decreased by 5 89 billion dollars rbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMअकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Jul 12, 2026 | 05:04 PMChai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
Jul 12, 2026 | 05:02 PM6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
Jul 12, 2026 | 04:53 PMरेल सेवाएं प्रभावित होने पर एमएसआरटीसी का बड़ा फैसला, मुंबई-पुणे रूट पर 200 अतिरिक्त बसें
Jul 12, 2026 | 04:51 PMनर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR
Jul 12, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM














