इसमें टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलेक्सो, जिंदल स्टील एंड पावर,हॉकिन्स और वुडलैंड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधित्व भी शामिल होगा। इस मेले में 11 देश - चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाइलैंड, तुर्किये, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई भी भाग ले रहे हैं।