- Hindi News »
- Latest News »
- Ghanshyamdas Birla 41th Death Anniversary Special
औद्यौगिक क्रांति के जनक घनश्याम दास बिड़ला की आज 41वीं पुण्यतिथि, अंग्रेजों के शासनकाल से कर रहे थे काम
- Written By: अपूर्वा नायक
महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के बेहद करीबी दोस्त और बिड़ला ग्रुप के फाउंडर घनश्याम दास बिड़ला की आज 41वीं पुण्यतिथि हैं। राजस्थान के पिलानी में जन्मे जीडी बाबू ने 11 जून 1983 में अपनी आखिरी सांस ली थी।

घनश्याम दास बिड़ला (सौ. सोशल मीडिया )
भारत की औद्योगिक क्रांति की जब भी बात आती है, तो इसमें घनश्याम दास बिड़ला का नाम सबसे पहले आता है। उनकी पहचान पूरे देश में आद्यौगिक क्रांति के जनक के तौर पर की जाती है। आज के दिन उनकी 41 वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है।
आपको बता दें कि जीडी बाबू के नाम से पहचान बनाने वाले घनश्याम दास बिड़ला का जन्म राजस्थान के पिलानी में 10 अप्रैल 1894 को हुआ था। उनके जन्म के बाद अंग्रेजी शासनकाल के दौरान भी उन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत करके सराहनीय काम किया था। जीडी बाबू का निधन 11 जून 1983 में हुआ था।
1957 में पद्म विभूषण से सम्मानित
घनश्याम दास बिड़ला भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप बी.के.के.एम.बिड़ला ग्रुप के फाउंडर थे। जिसकी प्रॉपर्टीज आज 195 अरब रुपये से ज्यादा है। घनश्याम दास बिड़ला ने आजादी की लड़ाई में इनडायरेक्टली बहुत बड़ा योगदान दिया था। वो स्वाधीनता सेनानी के साथ ही बिड़ला फैमिली के एक बेहद प्रभावशाली सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के मित्र, प्रशंसक और सलाहकार के तौर पर भी अपनी पहचान बनायी थी। जीडी बिड़ला को साल 1957 में भारत सरकार के द्वारा पद्म विभूषण की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
सिर्फ 30 साल की उम्र में देश में अपनी इंडस्ट्रियल साम्राज्य जमाने वाले घनश्याम दास बिड़ला ने साल 1919 में बंगाल जाकर जूट इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो अपनी सच्चाई और ईमानदार के लिए जाने जाते थे। वे सिर्फ महात्मा गांधी ही नहीं बल्कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के भी बेहद करीबी मित्र माने जाते हैं। साथ ही घनश्याम दास ने देश के कई अन्य बिजनेसमैन के साथ मिलकर साल 1927 में इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की भी स्थापना की थी।
ट्रंप से बचे तो चीन पर अटके, आखिर क्यों एप्पल के पीछे पड़े है ये दोनों देश
सेंचुरी टेक्सटाइल में जगह बनायी
घनश्याम दास ने अपने पैतृक गांव पिलानी में देश की बेस्ट प्राइवेट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बिड़ला टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंस्टीट्यूट की स्थापना भी की थी। बिड़ला ग्रुप का मेन बिजनेस केमिकल, इलेक्ट्रिसिटी, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विस, कपड़ा, फ्लामेंट यार्न और एल्युमिनियम सेक्टर में है। जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सेंचुरी टेक्सटाइल बिड़ला ग्रुप की लीडिंग कंपनियां हैं।
Ghanshyamdas birla 41th death anniversary special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













