-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Has Fourth Largest Foreign Exchange Reserves Finance Minister Nirmala Sitharaman Informed In Rajya Sabha
‘भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार’, राज्यसभा में वित्त मंत्री ने दिए आंकड़ें
- Written By: मनोज आर्या
प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने सदस्यों को विदेशी मुद्रा भंडार और चालू खाता घाटे पर उनकी चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 25 मार्च, 2025 तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार 658.8 अरब डॉलर है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि भारत 658.8 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है और यह देश के 11 महीनों के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने सदस्यों को विदेशी मुद्रा भंडार और चालू खाता घाटे पर उनकी चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 25 मार्च, 2025 तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार 658.8 अरब डॉलर है। किसी भी देश के पास विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में हम चौथे सबसे बड़े देश हैं। इसका मतलब है कि हमारे पास विदेशी मुद्रा भंडार में जो राशि है, वह हमारे 11 महीने के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
वित्त मंत्री ने कहा कि भले ही विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन आज स्थिति यह है कि हम अपने पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथे सबसे बड़े देश हैं। चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट पर उठा सवाल
इससे पहले भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट पर सदस्यों की चिंताओं का जवाब देते हुए, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में स्थानीय मुद्रा मजबूत हुई है, जबकि दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम सहित कई अन्य देशों में इससे अधिक मूल्य हुआ है। विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय पूंजी बाजारों से पैसा निकालने के बारे में मंत्री ने कहा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक स्वभाव से रातों-रात भागने वाले होते हैं और एफपीआइ ने हाल के दिनों में अपना मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों और अर्थव्यवस्था में विश्वास कायम हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
हमारा वित्तीय बाजार मजबूत हुआ है- चौधरी
राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भले ही विदेशी निवेशकों ने पिछले अक्टूबर से भारतीय बाजारों से पैसा निकाला हो, लेकिन इस साल मार्च में 3.84 अरब डॉलर देश में आए हैं। इससे पता चलता है कि विदेशी निवेशकों का निवेश करने का चलन शुरू हो गया है। हमारा वित्तीय बाजार मजबूत हुआ है और यह एक सतत प्रक्रिया है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कोरोना काल के दौरान हुआ था नुकसान
चालू खाता घाटे पर उन्होंने कहा कि यह पिछले दो वर्षों में लगातार कम हो रहा है। उन्होंने कहा, कोरोना के कारण 2022-23 में चालू खाता घाटा 67.1 अरब डालर था। यह 2023-24 में घटकर 26.1 अरब डॉलर और 2024-25 में 21.4 अरब डॉलर रह गया है।
India has fourth largest foreign exchange reserves finance minister nirmala sitharaman informed in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMअकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Jul 12, 2026 | 05:04 PMChai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
Jul 12, 2026 | 05:02 PM6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
Jul 12, 2026 | 04:53 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM














