- Hindi News »
- Business »
- India Aims To Double Maize Production To 86 Million Tonnes By 2047 Said Shivraj Singh Chauhan
मक्का उत्पादन को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 2047 तक दोगुना करना लक्ष्य
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि मक्के में स्टार्च का स्तर बढ़ाने की जरूरत है। हमें इसे मौजूदा 65-70 प्रतिशत से बढ़ाकर 72 प्रतिशत करने की जरूरत है ताकि मक्के का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।
- Written By: मनोज आर्या

शिवराज सिंह चौहान, (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार)
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भारत 2047 तक अपने मक्का उत्पादन को मौजूदा 4.23 करोड़ टन से दोगुना करके 8.6 करोड़ टन तक पहुंचा सकता है। उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित 11वें मक्का सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दुनिया के पांचवें सबसे बड़े मक्का उत्पादक को आनुवंशिक रूप से संशोधित बीजों का उपयोग किए बिना उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है। हम आनुवंशिक रूप से संशोधित बीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी हम उत्पादकता के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की औसत मक्का उत्पादकता 3.7 टन प्रति हेक्टेयर है, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे कुछ राज्य राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कुल मिलाकर पैदावार बढ़ाने की जरूरत है। मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मक्का की 265 किस्में विकसित की हैं। इनमें 77 हाइब्रिड और 35 जैव-फोर्टिफाइड किस्में हैं, लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है।
मक्के में स्टार्च का स्तर बढ़ाने की जरूरत
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि मक्के में स्टार्च का स्तर बढ़ाने की जरूरत है। हमें इसे मौजूदा 65-70 प्रतिशत से बढ़ाकर 72 प्रतिशत करने की जरूरत है ताकि मक्के का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। भारत का मक्का उत्पादन 1900 के दशक के एक करोड़ टन से बढ़कर वर्तमान में 4.23 करोड़ टन हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य जो धान की खेती पर ध्यान केंद्रित करते हैं, उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए मक्का की खेती में विविधता लानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
घटिया बीज और उर्वरक पर मंत्री ने चिंता जताई
शिवराज चौहान ने कहा कि मक्का की कीमतें जो 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम थीं, वह सरकार के 2025-26 तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य के बाद मजबूत हुई हैं। मंत्री ने घटिया बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर चिंता व्यक्त की तथा ऐसे आपूर्तिकर्ताओं एवं विनिर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नीतिगत रूपरेखा बनाने का अपील किया।
सोने की कीमतों में आई गिरावट, क्या खरीदारी का यह सही समय; देखें लेटेस्ट रेट
उत्पादन में वृद्धि होनी चाहिए
पोल्ट्री उद्योग के प्रतिनिधियों के मक्का के चारे की बढ़ती कीमतों के बारे में चिंता जाहिर करने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि किसानों को कीमत मिलने दीजिए और हम आपके मुद्दे को दूसरे तरीके से सुलझा लेंगे। उत्पादन में और वृद्धि होनी चाहिए। कॉर्टेवा एग्रीसाइंस के अध्यक्ष (दक्षिण एशिया) और फिक्की की कृषि समिति के सह-अध्यक्ष सुब्रतो गीद ने कहा कि डिमांड-सप्लाई के अंतर को पाटने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों और अपग्रेडशन की आवश्यकता है।
India aims to double maize production to 86 million tonnes by 2047 said shivraj singh chauhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














