सोने की कीमतों में आई गिरावट, क्या खरीदारी का यह सही समय; देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate: दुनिया के कई देश अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील पर नजर बनाए हुए हैं। ट्रंप की ओर से आए संकेतों के बीच आज सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
Gold And Silver Price Update 21th August
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों के साथ अमेरिकी ट्रेड डील में प्रगति के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दिए गए संकेत और टैरिफ की डेडलाइन में बदलाव की घोषणा के बीच आज सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने का भाव 90,763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 90,763 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अब आइए जानते हैं कि इस गिरावट के बाद देश के प्रमुख शहरों में सोने का क्या भाव है। सबसे पहले बात कर लेते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की, तो यहां 24 कैरेट सोना 98,993 रुपये, मुंबई 98,847 रुपये, बेंगलुरु में 98,835 रुपये, कोलकाता में 98,845 रुपये और पुणे में 98,853 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह से 22 कैरेट सोना दिल्ली में 90,763 रुपये, मुंबई में 90,617 रुपये, बेंगलुरु में 90,605 रुपये, कोलकाता में 90,615 रुपये और पुणे में 90,623 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट

आपको बताते चलें कि भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड 0.6 फीसदी लुढ़कर आज 3,314.21 डॉलर प्रति औंस की रेट पर कारोबार कर रहा है, तो वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स के की कीमतों में भी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 3,322 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है. इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है. भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है. किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है. शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग, 75 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी में भी आई गिरावट

अमेरिकी के साथ कई देशों का ट्रेड डील जारी

गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों के साथ इस समय अमेरिका का ट्रेड डील जारी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी बेस टैरिफ लगाने की घोषणा की थ। इसके साथ ही उन्होंने 50 फीसदी एक्स्ट्रा सीमा शुल्क लगाया था। तीन महीने के लिए लगाए गए उस टैरिफ की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन देशों के साथ व्यापार वार्ता पर समहति नहीं बनती है, उनके ऊपर से अलग से टैरिफ रेट तय होगी और ये 1 अगस्त से लगाया जायगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com