-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gst Rate Cut Benefit Only Those Who Makes Their Homes Own What About Flat Buyers
अपना घर बनाने पर ही GST कटौती का मिलेगा फायदा, फ्लैट खरीदारों को राहत मिलना मुश्किल!
- Written By: मनोज आर्या
GST 2.0: जीएसटी में सुधार के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिल्डर सीधे फ्लैट खरीदारों को कोई राहत देंगे। क्या उनकी कोई कानूनी या नैतिक जिम्मेदारी है कि टैक्स बचत का फायदा खरीदारों तक पहुंचाए।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
GST Reform Benefit On Building Materials: हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में बिल्डिंग मटेरियल पर टैक्स घटाने का बड़ा फैसला लिया गया है। हालांकि, इसका असर खुद से घर बनवाने वाले और फ्लैट खरीदारों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। खुद से अपना मकान बनवा रहे लोगों को जीएसटी रेट कटौती का सीधा राहत मिलेगी, जबकि फ्लैट खरीदने वालों के लिए यह पेचीदा साबित हो सकता है।
जो लोग अपने लिए घर बनवा रहे हैं या आगे इसकी तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए जीएसटी कटौती का असर तुरंत और महत्वपूर्ण होगा। उनकी लागत थोड़ी कम हो जाएगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक, अब सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत कर दिया गया है। सीमेंट आमतौर पर किसी भी मकान निर्माण लागत का लगभग 20 प्रतिशत होता है। यानी यह बदलाव कुल लागत में करीबी 2 प्रतिशत की बचत दिला सकता है।
बिल्डिंग मटेरियल पर 12% की जगह 5% जीएसटी
इसके अलावा रेत-चूना ईंट और लकड़ी से बने उत्पादों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। ये मिलकर निर्माण लागत का लगभग 5-10 प्रतिशत हिस्सा होते हैं। इसका मतलब है कि आम आदमी को कुल लागत में और भी राहत मिल सकती है। रियल एस्टेट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आज भी अधिकतर घर व्यक्तिगत निर्माण के रूप में ही बनते हैं, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में। ऐसे में यह टैक्स कटौती सीधे तौर पर आम आदमी को फायदा पहुंचा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
फ्लैट खरीदारों को तुरंत राहत मिलना मुश्किल
जीएसटी सुधार के बाद भी फ्लैट या अपार्टमेंट खरीदने वाले लोगों के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े जानकारों का मानना है कि ज्यादातर बिल्डर ठेकेदारों से काम करवाते हैं। ठेकेदार सीमेंट जैसे उत्पाद खरीदते समय जो टैक्स देते है, उसका फायदा वे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) यानी जीएसटी छूट के जरिए ले लेते हैं। इसका मतलब है कि बिल्डर की लागत पर टैक्स का बोझ ज्यादा नहीं पड़ता। ऐसे में सीमेंट पर टैक्स कम होने से अपार्टमेंट की कीमतों में तुरंत कमी दिखना मुश्किल है। अगर कोई बिल्डर खुद सीमेंट खरीदता है, तो उसका टैक्स खर्च कम होगा और शायद ग्राहकों को भी थोड़ा फायदा मिले।
ये भी पढ़ें: Oracle ने भारत में शुरू की छंटनी, अब तक सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला; वजह AI
क्या फ्लैट खरीदारों को राहत देंगे बिल्डर?
जीएसटी में सुधार के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिल्डर सीधे फ्लैट खरीदारों को कोई राहत देंगे। क्या उनकी कोई कानूनी या नैतिक जिम्मेदारी है कि टैक्स बचत का फायदा खरीदारों तक पहुंचाए। इस मामले में फिलहाल सरकार ने सख्त नियम बनाने की बजाय भरोसे पर जिम्मेदारी बिल्डर पर छोड़ी है। अब डेवलपर्स को कानूनी अपेक्षाओं को समझना, खरीदारों की उम्मीदों को संभालना और अपनी कीमत तय करने के पीछे ठोस तर्क तैयार करने होंगे।
Gst rate cut benefit only those who makes their homes own what about flat buyers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














