-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gst Council Is Now Considering Reducing Gst Rates
GST Rate : बजट में हुआ इनकम टैक्स का काम, अब होगा जीएसटी रेट में कटौती का इंतजाम
- Written By: अपूर्वा नायक
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के सुझावों को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह यानी जीओएम के सामने रख दिया गया है। जीएसटी रेट में कटौती के साथ इसे रेशनलाइज्ड करना है।

जीएसटी कलेक्शन (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश में डिमांड और कंजप्शन को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी काउंसिल अब जीएसटी रेट्स में कटौती करने के बारे में सोच रही हैं। ये माना जा रहा है कि सरकार 12 प्रतिशत के स्लैब वाले जीएसटी रेट को खत्म कर सकती है और इस स्लैब में आने वाले गुड्स को 5 प्रतिशत या जरूरत पड़ने पर 18 प्रतिशत के स्लैब में डाल सकती है। इस कोशिश का मकसद जीएसटी रेट स्ट्रक्चर को रेशनलाइज्ड बनाने के साथ कंजप्शन को बढ़ाना है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के सुझावों को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह यानी जीओएम के सामने रख दिया गया है। मंत्रियों का ये ग्रुप जीएसटी रेट में कटौती के साथ इसे रेशनलाइज्ड बनाने के बारे में सोच रहे है। अप्रैल 2023 में 600 आइटम्स पर 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में 275 पर 12 प्रतिशत रेट वाले स्लैब में, 280 आइटम्स 5 प्रतिशत स्लैब में और 50 आइटम्स के करीब 28 प्रतिशत में आते हैं।
बजट सेशन का पहला भाग खत्म
15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह ने भी 4 जीएसटी रेट्स की जगह 3 स्लैब करने को कहा है। इस मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय और जीएसटी काउंसिल ने इसपर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बजट सेशन का पहला भाग खत्म हो चुका है और ये माना जा रहा है कि जल्द ही जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इस बात आगे चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार ने 28 मनपाओं को 2,792.84 करोड़ का GST अनुदान दिया, मुंबई को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
जीएसटी छूट का प्रावधान
एक रिसर्च पेपर के अनुसार, जीएसटी रेट को रेशनलाइजेशन बनाने का ये सही समय है। नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के अनुसार, जिन प्रोडक्ट्स पर जीएसटी छूट दिया जा रहा है, उसका बड़ा फायदा कम इनकम वाले सेगमेंट से ज्यादा अमीर परिवारों को हो रहा है। गरीबों के कंजप्शन बास्केट में शामिल आइटम्स में से 20 प्रतिशत से भी कम आइटम्स पर जीएसटी छूट मिलता है जबकि अमीरों के खपत बास्केट के आइटम्स में ज्यादा सामानों पर जीएसटी छूट का प्रावधान मौजूदा समय में हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
हालांकि लंबे समय में ये मांग उठ रही है कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव किया जाए और रेट्स को तर्कसंगत बनाया जाए। अभी जीएसटी के अंतर्गत टैक्स के 4 स्लैब हैं। वे 4 स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के हैं। कुछ लग्जरी और सिनफुल आइटम पर अलग से सेस का प्रावधान है। जीएसटी के स्लैब की संख्या को 4 से घटाकर 3 करने की मांग उठ रही है।
Gst council is now considering reducing gst rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














