- Hindi News »
- Business »
- Government Is Investigating Indirect Export Of Indian Goods To Pakistan
केंद्र सरकार भारतीय वस्तुओं के अप्रत्यक्ष निर्यात पर रख रही है पैनी नजर, सूत्रों ने किया खुलासा
भारत की केंद्र सरकार पाकिस्तान में निर्यात होने वाले सामानों को लेकर पैनी नजर रख रही हैं। इसी सिलसिले में कुछ सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि सरकार इंडियन गुड्स के इनडायरेक्ट एक्सपोर्ट की मात्रा को लेकर चौकन्नी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

निर्यात और आयात (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाती हुई नजर आ रही है। मोदी सरकार पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करना चाहती है। इसी सिलसिले में कुछ सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि सरकार बाकी देशों के रास्ते पाकिस्तान को इंडियन गुड्स के इनडायरेक्ट एक्सपोर्ट की मात्रा का पता लगाने के लिए आंकड़े जुटा रही है।
सूत्रों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस कवायद का उद्देश्य पड़ोसी देश तक इस तरह की खेप को रोकना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इंडियन एयरलाइंस के लिए अपने एविएशन सेक्टर को बंद करने के मद्देनजर सरकार इंडस्ट्री के साथ मिलकर एयर रूट्स के माध्यम से माल पहुंचाने के ऑप्शनल रूट्स पर विचार कर रही है।
पश्चिम एशिया के देशों को फूल, फल और सब्जियों जैसे सामान एयर रूट्स के माध्यम से एक्सपोर्ट किए जाते हैं। ये बैन पिछले हफ्ते पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद लगाए गए हैं। इस भीषण घटना में 26 मासूम लोग मारे गए थे। सूत्रों ने कहा कि एक्सपोर्ट के आंकड़े कस्टम ड्यूटी, निर्यात संवर्धन परिषदों और अन्य विभागों से जमा किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन
क्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार
इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट जीटीआरआई के अनुसार 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कीमत का भारतीय माल हर साल दुबई, सिंगापुर और कोलंबो जैसे बंदरगाहों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पहुंच रहा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव यानी जीटीआरआई ने कहा कि इंडियन कंपनी इन पोर्ट्स पर माल भेजती हैं, जहां एक स्वतंत्र कंपनी माल उतारती है और प्रोडक्ट्स को बॉन्डेड वेयरहाउस में रखती है, जहां माल को ड्यूटी का भुगतान किए बिना रखा जा सकता है।
बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
संस्थान ने कहा कि इसके बाद माल के लेबल और डॉक्यूमेंट्स को मूल देश से अलग दिखाने के लिए संशोधित किया जाता। ऐसे में लगता है कि माल किसी तीसरे देश से आ रहा है और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि हालांकि, यह मॉडल हमेशा इलीगल नहीं होता है, लेकिन यह गुमराह करने जैसा है। इससे पता चलता है कि कैसे कारोबारी व्यापार जारी रखने के लिए रचनात्मक तरीके खोजते हैं। कई बार उनकी चाल सरकारों के रिएक्शन से भी तेज होती है। उन्होंने कहा कि जीटीआरआई का अनुमान है कि इस रूट्स से सालाना 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा मूल्य का सामान भारत से पाकिस्तान पहुंचता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Government is investigating indirect export of indian goods to pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














