- Hindi News »
- Business »
- Assam Taken First Step Regarding Formation Of 8th Pay Commission
बाकी राज्य देखते रह गए…यहां हो गया बड़ा फैसला! 8वें वेतन आयोग की रेस में सबसे आगे निकला यह राज्य
8th Pay Commission: केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग का गठन कर चुकी है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं। तीन सदस्यीय आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
- Written By: मनोज आर्या

आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: असम ने 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे पहले कदम उठाया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद असम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया वेतन आयोग बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 जनवरी 2026 को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि असम 8वां वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य बन गया है। इस फैसले से राज्य के करीब 7 लाख से ज्यादा सेवारत कर्मचारी और रिटायर्ड पेंशनर्स सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, जिनकी सैलरी, पेंशन और भत्तों में आगे चलकर बदलाव देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आयोग के चेयरमैन के नाम का भी ऐलान कर दिया है। असम के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभाष दास को इस नए वेतन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आयोग वेतन संरचना, पेंशन, भत्तों और सेवा शर्तों में बदलाव को लेकर अपनी सिफारिशें देगा। खास बात यह है कि जहां केंद्र सरकार को 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद टर्म्स ऑफ रेफरेंस तय करने और सदस्यों की नियुक्ति में करीब 10 महीने लग गए थे, वहीं असम सरकार ने घोषणा के साथ ही चेयरमैन की नियुक्ति कर प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
असम में कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
असम का यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर चुकी है, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं। केंद्र का तीन सदस्यीय आयोग भी 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। असम का वेतन आयोग भी जनवरी 2026 से अगले 18 महीनों में अपनी सिफारिशें देने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य में संशोधित वेतन और पेंशन 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकते हैं, जबकि एरियर 1 जनवरी 2026 से मिलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
अभी सिफारिशें लागू नहीं
हालांकि, इतनी तेजी के बावजूद यह माना जा रहा है कि असम सरकार केंद्र से पहले 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करेगी। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है और परंपरा के मुताबिक केंद्र पहले लागू करता है, उसके बाद राज्य आगे बढ़ते हैं। पहले भी देखा गया है कि केंद्र और राज्यों के बीच वेतन आयोग लागू होने में काफी अंतर रहता है।
यह भी पढ़ें: सोना या चांदी? 2026 में कौन कराएगा मोटी कमाई; एक्सपर्ट ने बताया कहां दांव लगाना है समझदारी
यही वजह है कि देश के कुछ राज्यों में अब भी कर्मचारियों को 6वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन मिल रहा है। ऐसे में असम का यह फैसला भले ही अग्रणी हो, लेकिन असली राहत मिलने में कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Assam taken first step regarding formation of 8th pay commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














