-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Rate Today 12 Jan 2026 Gold Price Soars Silver Gains 9000 Plus
हफ्ते के पहले दिन सोने ने बिखेरी चमक, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग, आज 9,000 रुपये से ज्यादा हुई महंगी
- Written By: अक्षय साहू
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज (12 जनवरी 2026) जबरदस्त तेजी आई है, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग के कारण, भारत में सोना 1,40,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today 12 Jan: सोने और चांदी के दाम में आज, यानी कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार, को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह भी इनकी कीमतों में वृद्धि रही थी और इस सप्ताह भी वैश्विक बाजार में बने हालात की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में और उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर पिछले शुक्रवार को सोने की कीमत 1,38,875 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि चांदी का भाव 2,52,002 रुपये प्रति किलो था। आज सोमवार को, सोने और चांदी दोनों की कीमतें नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कगार पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की चमक
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने अपने ऑल-टाइम हाई लेवल को छूने के करीब पहुंच कर निवेशकों को आकर्षित किया। सोमवार को कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 4,589.00 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 83.325 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण, निवेशक अब सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं, जिससे इन धातुओं की मांग और कीमतों में वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
भारत में आज सोने-चांदी के ताजा कीमतें
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,40,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,28,740 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,330 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 2,59,900 रुपये तक पहुंच गई है। चांदी के दाम में 3.71 प्रतिशत का भारी इज़ाफा देखा गया है, और इसकी कीमत 2,52,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
3.20 लाख के पार जाएगी चांदी
चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी सप्लाई की कमी और मांग में बढ़ोतरी के कारण हो रही है। चांदी के बाजार में इन दिनों काफी तेजी देखी जा रही है, और इसकी कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी हो रही है। चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर विशेषज्ञों की एक ताजा रिपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2026 तक चांदी की कीमत 3.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है, जो वर्तमान कीमतों से लगभग 27 प्रतिशत अधिक होगी।
2025 में चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था, जिसमें 170 प्रतिशत तक का रिटर्न दर्ज किया गया था। यह निवेश के लिहाज से अपने आप में एक मिसाल है और चांदी को लेकर भविष्य के निवेशकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
यह भी पढ़ें: एशियाई बाजारों की अच्छी चाल के बीच भारतीय बाजार धड़ाम, खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा
विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है।
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और अहमदाबाद में यह 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
Gold silver rate today 12 jan 2026 gold price soars silver gains 9000 plus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














