-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Rate Down News Today Investors Buyers Update
सोना-चांदी कीमतों में मंदी का आगाज! निवेशकों के लिए निराशा, खरीददारों के लिए खुशखबर, 23% से 44% की गिरावट
- Written By: प्रिया सिंह
Gold-Silver Rate Down: सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद अब मंदी जारी है। वैश्विक बाजारों में जहां सोने में 23% की बड़ी गिरावट आई है, वहीं चांदी में 44% की जबरदस्त गिरावट आ चुकी है।

आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
विष्णु भारद्वाज@नवभारत
दोनों कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद अब मंदी के स्पष्ट संकेत दिखाई देने लगे हैं। वैश्विक बाजारों में ऊपरी स्तरों से जहां सोने में 1290 डॉलर प्रति औंस यानी 23% की बड़ी गिरावट आई है, वहीं चांदी में तो 54 डॉलर प्रति औंस यानी 44% की जबरदस्त गिरावट आ चुकी है। इतनी बड़ी गिरावट के बाद यह तो जाहिर है कि तेजी का दौर समाप्त हो चुका है और इस साल आगे तेजी की बजाय मंदी की ही संभावना अधिक दिख रही है। यह निवेशकों के लिए तो निराश करने वाली खबर है, लेकिन आभूषण प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर कही जाएगी।
जनवरी में ऐतिहासिक ऊंचाई पर थीं कीमतें
इस साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में वैश्विक बाजार में सोना पहली बार 5625 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 122 डॉलर प्रति औंस की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई थी। वैश्विक तेजी के असर से भारतीय बाजारों में भी सोना 1.82 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 4.27 लाख रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी थी, लेकिन कीमतें इन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाई और विश्व स्तर पर चौतरफा मुनाफावसूली से एक सप्ताह में ही दाम नीचे आ गए। भारतीय बाजार में ऊपरी स्तरों से चांदी में अधिक मंदी आई है। इसका कारण यहां सट्टेबाजी का जोर अधिक होना था।
सम्बंधित ख़बरें
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
अब कीमतों में गिरावट की धारणा
पिछले तीन महीनों से सोना 4500 से 4900 डॉलर और चांदी 70 से 88 डॉलर की एक सीमित रेंज में थी, लेकिन अब तो कीमतों पर दबाव दिख रहा है। सोना 4400 डॉलर के नीचे तो चांदी 70 डॉलर के नीचे आ गयी है। जबकि मुंबई में सोना 1.53 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या जल्द फिर तेजी आएगी या फिर कीमतों में और गिरावट आ सकती है।
इस साल फायदा होना मुश्किल
ऐतिहासिक आंकड़े देखे तो दोनों धातुओं में कुछ साल तेजी, तो कुछ साल मंदी रहती है। वर्ष 2021 में मंदी के बाद पिछले 4 वर्षों में दोनों धातुओं में जबरदस्त तेजी रही। वर्ष 2021 में निगेटिव रिटर्न के बाद 2022 में सोने-चांदी में क्रमशः 14% व 11% की तेजी आई। 2023 में भी क्रमशः 15% व 10% का रिटर्न मिला। इसी तरह 2024 में क्रमशः 21% व 18% का अच्छा रिटर्न मिला और 2025 में तो तेजी चरम स्तर पर पहुंच गयी और क्रमशः 79% व 168% का छप्पर फाड़ रिटर्न मिला। विगत 4 साल जबरदस्त तेजी के बाद इस साल अब तक क्रमशः 5% व 16% की गिरावट आई है। आगे भी वैश्विक बाजारों में जिस तरह से कीमतों पर दबाव दिख रहा है, उसे देखते हुए धारणा बनने लगी है कि सोने-चांदी में फिलहाल तेजी के दिन हवा हो चले हैं और इस साल दोनों धातुओं में रिटर्न मिलना मुश्किल दिख रहा है।
युद्ध में मंदी से निवेशक हैरान
विश्व स्तर पर हर बार जब भी दुनिया में कहीं युद्ध छिड़ता है तो सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Rate) में तेजी आती है, लेकिन अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध में उल्टा हुआ और युद्ध के बावजूद पहली बार दोनों कीमती धातुओं में मंदी आई तो निवेशक हैरान रह गए। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि अरब देशों पर लगातार ईरानी हमलों के कारण दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड मार्केट दुबई व अन्य अरब देशों में गोल्ड बिजनेस ठप हो गया था और पहली बार गोल्ड कीमत डिस्काउंट में आ गयी थी।
यह भी पढ़ें: होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! जून में स्थिर रहेगी EMI, SBI से HDFC तक जानिए कहां है सबसे सस्ता लोन?
1.40 लाख तक आ सकता है सोना
ज्वेलमेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह का कहना है कि 4 साल लंबी तेजी के बाद अब इस साल तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। बढ़ते व्यापार घाटे के कारण भारत सरकार ने गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी काफी बढ़ा दी है। जिससे मांग घट गई है। चूंकि भारत एक बड़ा उपभोक्ता देश है और यहां मांग घटने से विश्व स्तर पर कीमतों पर दबाव रहेगा। हमारा अनुमान है कि नीचे में सोना 1.40 लाख रुपये और चांदी 2.25 लाख रुपये तक आ सकती है।
Gold silver rate down news today investors buyers update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
Jul 12, 2026 | 02:49 PMदतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PMसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PMछत्रपति संभाजीनगर की MGM विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा द हिंदू में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप करने का अवसर
Jul 12, 2026 | 02:43 PMVietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश
Jul 12, 2026 | 02:41 PMराम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
Jul 12, 2026 | 02:38 PMवाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM














