-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Price Increased 24 Carat Gold Price Increased Sharply In August 2025
अगस्त में सोने की चमक बढ़ी, 24 कैरेट गोल्ड के दाम में जोरदार तेजी, जानें इस हफ्ते का भाव
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Gold Rate Weekly Update: इस महीने हफ्तेभर के करीब सोने की कीमतों में उछाल हुआ है। यदि बात करें 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक की तो इस दौरान गोल्ड की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है।

अगस्त 2025: सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी (फोटो- सोशल मीडिया)
August Month Gold Rate: यदि आप अगस्त महीने के दूसरे-तीसरे हफ्ते में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिर आपको इसकी कीमत में आए बदलाव के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। कुल मिलाकर अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक यानी 10 तारीख तक इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
इस महीने हफ्तेभर के करीब सोने की कीमतों में उछाल हुआ है। यदि बात करें 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक की तो इस दौरान गोल्ड की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। जिसमें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट एक लाख रुपये पार कर गया है। सोने की इस बढ़ती कीमत से लोग हैरान परेशान हैं।
घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा
घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों (Gold Price) में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। ये बढ़ती हुई कीमतें इसी सप्ताह की हैं। यदि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA.Com) पर नजर डाले तो अगस्त महीने के पहले कारोबारी दिन 1 अगस्त को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 98,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 8 अगस्त के रेट 1,00,942 पर खत्म हुआ। कुल मिलाकर भारत में हफ्तेभर के अंदर सोने के भाव 2689 रुपये बढ़ें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Share Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Fuel Cost India: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आपके शहर में कितना बदला भाव?
सोने की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट: ₹1,00,942
- 22 कैरेट: ₹98,520
- 20 कैरेट: ₹89,840
- 18 कैरेट: ₹81,760
- 14 कैरेट: ₹65,110
साधारण तौर पर इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट पर दी गई सोने की कीमतें पूरे देश में एकसमान होती हैं। लेकिन, इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद इसके कुल दाम में बढ़ोतरी हो जाती है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में मेकिंग चार्ज की दरें भिन्न हो सकती हैं, जिसके कारण सोने की अंतिम कीमत में अंतर देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ का झटका… फास्ट फूड से लेकर बैग तक होंगे महंगे, Adidas सहित इन ब्रांड्स ने बढ़ाए दाम!
MCX पर आसमान छूती कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते एक हफ्ते के अंदर सोनी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान सोनी की कीमत 1,02,250 रूपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। गिरावट व उछाल के बाद आखिरी कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,01,498 पर टिकी रही। यदि बात करें रेट में बदलाव की तो यहां पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट 1 अगस्त को 99,754 रुपये था। इस हिसाब से ये 1744 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।
Gold price increased 24 carat gold price increased sharply in august 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Jun 24, 2026 | 11:53 AMBMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 11:48 AMनागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
Jun 24, 2026 | 11:48 AMप्रयागराज में 1000 कोचिंग संस्थानों में सिर्फ 16 के पास फायर एनओसी, छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Jun 24, 2026 | 11:44 AMअशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
Jun 24, 2026 | 11:43 AMHormuz Strait MoU: MoU साइन होते ही होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, मिली बड़ी राहत
Jun 24, 2026 | 11:42 AMBihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए
Jun 24, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














