सोने की कीमत में लगी आग, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गोल्ड रेट, जानिए कितना हो गया 10 ग्राम का दाम

Big hike in gold prices : आज सोने की कीमत में भारी उछाल देने को मिला। IBJA के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,672 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Gold And Silver Rate Today
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Prices : सोने की कीमत में आज सुबह भारी बढ़ोतरी देखी गई।  6 अगस्त बुधवार को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 596 रुपए से बढ़कर 1,00,672 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 1,00,076 रुपए पर था। वहीं, चांदी का भाव 1,154 रुपए बढ़कर 1,13,576 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,12,422 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं 22  कैरेट सोने का दाम 92,216 रुपए और 18 कैरेट का 75,504 रुपए है। बताया जा रहा है कि, इस साल 1 लाख 4 हजार तक जा सकता है। सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800

मंगलवार को यह था सोने-चांदी  के दाम

वहीं मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में मिला जुला कारोबार हुआ था। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार बनी रही थी। वहीं, चांदी की कीमत में 500 रुपए से अधिक की बढ़त देखी गई थी। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की गई कीमतों के मुताबिक, मंगलवार को  24 कैरेट के सोने की कीमत 91 रुपए गिरकर 1,00,076 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते सोमवार को 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 91,670 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,753 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 75,057 रुपए हो गया है, जो कि पहले 75,125 रुपए प्रति 10 ग्राम था। IBJA की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। चांदी की कीमत बढ़कर 1,12,422 रुपए प्रति किलो हो गई थी, जो कि पहले 1,11,900 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 522 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है

Navbharat Live
navbharatlive.com