

Cucumber For Skin Glow: बारिश का मौसम जहां एक ओर राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर त्वचा के लिए कई परेशानियां भी साथ लाता है। मॉनसून में चेहरे पर चिपचिपाहट बढ़ जाती है, स्किन ऑयली दिखने लगती है और कई बार छोटे-छोटे दाने या मुंहासे भी निकल आते हैं।
अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो बाजार के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल की मदद से एक शानदार नेचुरल टोनर तैयार कर सकती हैं।
यह टोनर आपकी त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में भी मदद कर सकता है।
इस नेचुरल टोनर को तैयार करने के लिए आपको अपनी रसोई से सिर्फ ये तीन चीजें चाहिए—
खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल से बना यह नेचुरल टोनर मॉनसून में त्वचा को ठंडक और ताजगी देने का आसान तरीका हो सकता है। थोड़ी सी मेहनत और घर की साधारण चीजों से आप अपनी स्किन केयर रूटीन को और भी बेहतर बना सकती हैं।