लिट्टी-चोखा- इसमें सरसों का तेल, लहसुन, हरी मिर्च और अजवाइन का स्वाद होता है। इसे पारंपरिक रूप से कोयले या गोबर के उपलों पर पकाया जाता है। चोखा एक साइड डिश है जो भुने हुए बैंगन, उबले आलू और टमाटर जैसी सब्जियों को मैश करके और उनमें कच्चा सरसों का तेल, लहसुन और हरी मिर्च मिलाकर बनाई जाती है। यह बिहार का खास और पसंदीदा खाना है।