Gold-Silver Rate: दो दिनों की गिरावट के बाद फिर उछला सोना, चांदी में भी तेजी बरकरार; देखें आज का भाव

Gold And Silver Price: गुरुवार की सुबह ताजा हलचल के साथ शुरू हुई जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत में दोपहर 12 बजे के करीब 1.64 प्रतिशत की उछाल देखी गई।
gold price outlook
सोने का आभूषण (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में दो दो दिनों की बड़ी गिरवाट के बाद आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। मंगलवार और बुधवार को इन महंगे धातुओं की कीमतों में गिरावट की वजह निवेशकों की मुनाफावसूली रही। लेकिन, आज गुरुवार को बाजार खुलते ही हालात पलट गए। सोने के दामों में फिर उछाल देखने को मिला और चांदी ने भी फिर अपनी चमक दिखाई।

गुरुवार की सुबह ताजा हलचल के साथ शुरू हुई जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत में दोपहर 12 बजे के करीब 1.64 प्रतिशत की उछाल देखी गई। इस समय तक सोना 1995 रुपये महंगा होकर 1,23,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी 1.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 2716 रुपये बढ़कर 1,48,274 रुपए पहुंच गया। आइए देखते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में आज सोने किस भाव पर बिका।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,25,460 ₹1,15,000
मुंबई ₹1,25,080 ₹1,14,650
दिल्ली ₹1,26,030 ₹1,14,800
कोलकाता ₹1,25,080 ₹1,14,650
बैंगलोर ₹1,25,080 ₹1,14,650
हैदराबाद ₹1,25,080 ₹1,14,650
केरल ₹1,25,080 ₹1,14,650
पुणे ₹1,25,080 ₹1,14,650
अहमदाबाद ₹1,25,130 ₹1,14,700

दुनिया के अन्य बाजारों में गिरा रेट

भारत को छोड़कर दुनिया के अन्य बाजारों में सोने में गिरावट देखी गई। स्पॉट गोल्ड लगभग $4,084.29 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो कि गिरावट को दर्शाता है। इसके पीछे कारण यह था कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और डॉलर की स्थिति मज़बूत होती है, तो सोना दूसरे मुद्राओं में महंगा हो जाता है। इसके चलते सोना सुरक्षित निवेश की भूमिका में थोड़ा ढीला दिखा। मार्केट में यह भी विचार था कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका में महंगाई से जुड़े अहम आंकड़े आ सकते हैं और अगर इन्फ्लेशन उच्च रहेगा तो ब्याज दरें बढ़ा सकती है, जो कि सोने जैसी नॉन-यील्डिंग संपत्ति के लिए कम फेवरेबल होता है।

भारत में कीमतों में बढ़ोतरी

यहां दिलचस्प बात यह है कि भारत में सोने व चांदी के दाम चढ़े, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना दबाव में था। इसका मतलब यह है कि घरेलू स्तर पर मांग और संभावित व्यापार समझौतों की उम्मीद ने योगदान दिया, जबकि वैश्विक स्तर पर डॉलर की शक्ति और आगामी नीति-निर्णय ने दबाव बनाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com