-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Crash Gold Became Cheaper By 4 Percent Silver Alsi Decline
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, कुछ ही देर में 7% तक गिरा भाव
- Written By: मनोज आर्या
Gold-Silve Rate: 21 अक्टूबर को गोल्ड मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां स्पॉट गोल्ड 3.4% टूटकर 4,201.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो सोमवार के ऑल टाइम हाई 4,381 डॉलर से काफी नीचे हैं।

सोने-चांदी का भाव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Gold And Silver Price Update: लंबे समय से लगातार ऑल टाइम हाई छू रहे सोने-चांदी की कीमतों में मगंलार को भारी गिरावट आई। गोल्ड का भाव अपने रिकॉर्ड लेवस से गिरकर करीब 4 प्रतिशत सस्ता हो गया। जबकि चांदी में 7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती सुलह की उम्मीदों और निवेशकों की मुनाफवसूली ने सुरक्षित निवेश की मांग को सुस्त कर दिया। विशेषज्ञों कहा कहना है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो सोने का भाव बड़े स्तर पर नीचे आ सकता है।
सोने की कीमतों में 4% की गिरावट
मंगलवार, 21 अक्टूबर को गोल्ड मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां स्पॉट गोल्ड 3.4% टूटकर 4,201.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो सोमवार के ऑल टाइम हाई 4,381 डॉलर से काफी नीचे हैं। दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.5 प्रतिशत फिसलकर 4,217 डॉलर पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत 4,371 डॉलर से हुई थी, लेकिन मुनाफावसूली ने बाजार को नीचे खींच लिया।
अचानक क्यों गिरने लगा सोने-चांदी का भाव?
सीएनबीसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें चीन के साथ मजबूत और निष्पक्ष ट्रेड डील की उम्मीद है। दोनों देशों के नेता अगले हफ्ते साउथ कोरिया में मिलने वाले हैं। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट जल्द ही मलेशिया में चीनी उप-प्रधानमंत्री से मिलेंगे। इन सकारात्मक संकेतों ने गोल्ड में बने डर और अनिश्चितता को कम किया, जिससे निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। इसका मतलब यह है कि राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से भी गोल्ड की सेफ हेवन अपील में सुस्त नजर आई। ट्रेड और पॉलिटिकल दोनों मोर्चों पर राहत मिलने से निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स की और रुख किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
कैपिटल इकोनॉमिक्स के जॉन हिंगिस का कहना है कि गोल्ड अब बबल जोन में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इसकी मौजूदा कीमन न सिर्फ महंगाई बल्कि दूसरे रियल एसेट्स की तुलना में भी काफी ऊपर है। साल 2025 की शुरुआत में सोना 1980 के पीक के आसपास था, अब यह उससे 60% ऊपर और 1980 के औसत से तीन गुना ज्यादा महंगा है।
गोल्ड के साथ-साथ दूसरे मेटल्स पर भी दबाव
गोल्ड के साथ-साथ दूसरे मेटल्स भी दबाव में रहे। सिल्वर 4.8% गिरकर 48.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। प्लैटिनम 5.3% फिसलकर 1,565 डॉलर पर बंद हुआ। वहीं, कॉपर फ्यूचर्स 0.6% गिरकर 10,624 डॉलर प्रति टन और अमेरिकी कॉपर 1.1% टूटकर 4.98 डॉलर प्रति पाउंड पर आ गए।
(नीचे टेबल में अक्टूबर 2025 में अब तक का सोना और चांदी दरों का ट्रेंड दिया गया है- शुद्धता 999, दरें GST रहित)
| दिनांक | सोना 999 (₹/10g) | चांदी 999 (₹/kg) | स्रोत | हुआ क्या |
|---|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर 2025 | 1,16,903 | 1,45,060 | IBJA | माह की शुरुआत में स्थिर व्यापार |
| 8 अक्टूबर 2025 | 1,22,098 | 1,52,700 | IBJA | अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी |
| 10 अक्टूबर 2025 | 1,21,525 | 1,64,500 | IBJA | रिकॉर्ड ऊँचाई पर भाव |
| 13 अक्टूबर 2025 | 1,20,845 | 1,62,143 | IBJA | हल्की मुद्रास्फीति |
| 16 अक्टूबर 2025 | 1,23,380 (औसत अनुमान) | 1,67,300 | IBJA | दिवाली की खरीदी पीक |
| 18 अक्टूबर 2025 | 1,26,673 | 1,59,615 | IBJA | धरने एवं रिकॉर्ड-इ बिक्री |
| 20 अक्टूबर 2025 | 1,32,900 | 1,67,200 | IBJA | तेजी से गिरावट का संकेत |
| 21 अक्टूबर 2025 | 1,30,200* (अनुमानित IBJA दर) | 1,62,500* | विशेषज्ञ अनुमान | भाव गिरावट का असर शुरू |
| 22 अक्टूबर 2025 | (संभावित) | (संभावित) | अंतरराष्ट्रीय संकेतों के अनुसार | सोना-चांदी दोनों में सस्ती होने की संभावना |
(सोर्स- IBJA)
भारत में सोने-चांदी की कीमतों का हाल
21 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है गोल्ड COMEX पर लगभग 3% और सिल्वर करीब 6% गिरा। भारत में इसका असर 22 अक्टूबर देखने को मिल सकता है। लेकिन 22 अक्टूबर को घरेलू बाजार (NSE-BSE) बालिप्रतिपदा अवकाश के कारण बंद हैं, लेकिन एमसीएक्स दोपहर बाद खुलेगा। ऐसे में एसोसिएशन की ओर से रेट आने में ज्यादा समय लग सकता है। लिहाजा शाम को भाव 1000 रुपये से ज्यादा सस्ते हो सकते सकता है, जबकि सिल्वर में ₹1,200–₹1,800 प्रति किलो तक गिरावट संभव है।
Gold silver price crash gold became cheaper by 4 percent silver alsi decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में बर्बाद हो रही पीढ़ी: 3 दशक, कई सरकारें, लेकिन नहीं थमा नशे का काला कारोबार, आखिर कौन है जिम्मेदार?
Jul 28, 2026 | 05:01 PMभारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:59 PMसरकारी नौकरी मिली, जॉइनिंग नहीं: मांग को लेकर भोपाल में आदिम जनजाति कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन
Jul 28, 2026 | 04:57 PMलोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
Jul 28, 2026 | 04:56 PMWardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Jul 28, 2026 | 04:54 PMYavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Jul 28, 2026 | 04:43 PM12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
Jul 28, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














