-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Ey India Report On Indian Economy
Indian Economy : ईवाई इंडिया ने किया बड़ा खुलासा, जीडीपी को 7 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए 1.2 से 1.5 प्रतिशत तक के उछाल की है जरूरत
- Written By: अपूर्वा नायक
ईवाई इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 3 साल में, ग्रोस टैक्स रेवेन्यू में उछाल धीरे-धीरे कम हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1.4 से वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान के अनुसार 1.15 पर आ गया।

इंडियन इकोनॉमी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अकाउंटिंग और कंसल्टिंग कंपनी ईवाई ने बुधवार को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में बड़ी बात की है। ईवाई ने कहा है कि यदि भारत को 6.5 से 7.0 प्रतिशत इकोनॉमिकल ग्रोथ रेट हासिल करने के लिए जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पादन में बदलाव के अनुपात में टैक्स रेवेन्यू में बढ़त यानी टैक्स में 1.2 से 1.5 उछाल की जरूरत है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार को रेवेन्यू कलेक्शन को मजबूत करने की जरूरत है, विशेष रूप से कर-से-जीडीपी अनुपात को वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान में अनुमानित 12 प्रतिशत से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2030-31 तक 14 प्रतिशत करना होगा। ईवाई ने कहा कि भारत की फिस्कल स्ट्रैटेजी को जीडीपी में बदलाव के अनुपात में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने, विवेकपूर्ण एक्सपेंस मेनजमेंट और सतत ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए निरंतर स्ट्रक्चरल रिफॉर्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विकसित भारत के दृष्टिकोण
ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डी के श्रीवास्तव ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 का बजट रणनीतिक रूप से विकास की अनिवार्यताओं के साथ फिस्कल मजबूती को बैलेंस करता है। श्रीवास्तव ने कहा है कि हालांकि, भारत को 6.5 से 7.0 प्रतिशत की मिडियम अवधि की ग्रोथ रेट हासिल करने और अपने विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, यह सुनिश्चित करना होगा कि कर उछाल 1.2 से 1.5 के दायरे में बना रहे। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में तेजी लाने, सामाजिक क्षेत्र के खर्च को बढ़ाने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक राजकोषीय गुंजाइश बनाने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
यशवंत सिन्हा का पुणे में बड़ा दावा; देश की वास्तविक विकास दर 7.7% नहीं सिर्फ 2.7%, सरकारी आंकड़े भ्रामक
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
टैक्स रेवेन्यू
ईवाई इंडिया इकनॉमी वॉच की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 3 साल में, ग्रोस टैक्स रेवेन्यू में उछाल धीरे-धीरे कम हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1.4 से वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान के अनुसार 1.15 पर आ गया। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इसके 1.07 रहने का अनुमान है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ईवाई रिपोर्ट में कहा गया है कि टैक्स उछाल 1.2 से 1.5 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने से भारत सरकार को 6.5 से 7.0 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिल सकती है। अगले वित्त वर्ष में देश का इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 6.3 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ey india report on indian economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














