-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Epfo 3 0 Update
अब ATM से निकल सकती है पीएफ की राशि, EPFO के लिए आएंगे नए नियम
- Written By: अपूर्वा नायक
श्रम और रोजगार मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार गंभीरतापूर्वक ईपीएफओ 3.0 लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए कई नई घोषणाओं का ऐलान कर सकती हैं। इस ऐलान में सबसे जरूरी है कि पीएफ में कर्मचारियों के योगदान की सीमा को बढ़ाया जाए।

EPFO (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने संगठित सेक्टर के 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम चलाने वाली एम्पलॉयज प्राविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन में बदलाव करने की तैयारी करने की योजना बनायी है। ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए फायदों के बारे में ऐलान किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने ईपीएफओ 3.0 के ऐलान की योजना बनायी है। इस नई योजना में कर्मचारियों के लिए पीएफ में बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत योगदान देने की सीमा को खत्म कर सकती है। कर्मचारी अपने सेविंग करने की कैपेसिटी के अनुसार, जितना चाहें पीएफ में योगदान कर सकते हैं। साथ ही अकाउंट होल्डर्स को पीएफ में जमा राशि को एटीएम से निकालने की सुविधा भी दे सकती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
श्रम और रोजगार मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार गंभीरतापूर्वक ईपीएफओ 3.0 लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए कई नई घोषणाओं का ऐलान कर सकती हैं। इस ऐलान में सबसे जरूरी है कि पीएफ में कर्मचारियों के योगदान की सीमा को बढ़ाया जाए। फिलहाल कर्मचारियों को अपनी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा पीएफ में कंट्रीब्यूट करना होता है। केंद्र सरकार इस सीमा को खत्म करने की योजना बना रही है। कर्मचारी जिस समय और जितनी चाहें उतनी राशि अपने कैपेसिटी के अनुसार ईपीएफ अकाउंट में जमा करवा सकती है। इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को ज्यादा से ज्यादा सेविंग्स करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पीएम में जमा की जाने वाली इस राशि को सब्सक्राइबर्स रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पेंशन देने के ऑप्शन के रुप में भी इस्तेमाल करने के लिए कंवर्ट कर सकती है। हालांकि इसमें एम्पलॉयर्स के द्वारा किए जाने वाले योगदान में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। श्रम मंत्रालय इस योजना को लेकर चर्चा कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब देश में कहीं भी पाएं अपनी पेंशन! EPFO के नए नियम से पीएफ क्लेम खारिज होने का झंझट खत्म
सेविंग पर संकट, EPFO के नए नियमों को लेकर खड़े हो रहे गंभीर सवाल; बुढ़़ापे की सुरक्षा से भी समझौता
नौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, PF से जुड़े नियम जानना है बेहद जरूरी
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
आसानी से एटीएम से निकाल सकेगें पीएफ
ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए केंद्र सरकार एक और बड़ा ऐलान कर सकती है। ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को डेबिट कार्ड की ही तरह एक एटीएम कार्ड जारी किया जा सकता है, जिससे वे पीएफ में जमा राशि को आप आसानी से एटीएम के माध्यम से निकाल सकते हैं। जिसका मतलब है कि सरकार आब ऐसी योजना ला रही है जिसमें अब कर्मचारी पीएफ में जमा राशि को आसानी से एटीएम के जरिए निकाल सकते हैं। इसमें सब्सक्राइबर्स को पीएम में जमा राशि में से केवल 50 प्रतिशत राशि को निकालने का ऑप्शन दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, ईपीएफओ की इस नई पॉलिसी का ऐलान केंद्र सरकार नए साल 2025 में कर सकती है।
Epfo 3 0 update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














