-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- The Government Will Provide Rs 15000 In Aid With The Epfo Releasing A New Update
पहली बार नौकरी करने वालों की चांदी! सरकार देगी ₹15,000 की मदद, EPFO ने जारी किया नया अपडेट
- Written By: मनोज आर्या
EPFO: मंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक अगर आप पहली बार नौकरी करने जा रहे है। मतलब पहली बार आप EPFO रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को इस योजना के तहत 15000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (कॉन्सेप्ट फोटो)
EPFO Incentive: अगर आप भी नौकरी शुरु करने जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इप्लायमेंट ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अब सरकार से 15000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आइए आपको भी बताते हैं क्या है इसकी पूरी डिटेल।
मंत्रालय की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक अगर आप पहली बार नौकरी करने जा रहे है। मतलब पहली बार आप EPFO रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को इस योजना के तहत 15000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना की अधिक जानकारी आपको pmvry.labour.gv.in पर मिल सकती है। मंत्रालय की ट्वीट के मुताबिक इस योजना का फायदा केवल उन्ही को दिया जाएगा जो पहली बार ईपीएफओ में रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
कैसे मिलेगा फायदा?
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको EPFO रजिस्टर्ड होना होगा। मतलब अब आप नौकरी शुरु करते हैं तो आपका ईपीएफओ का खाता खुलता है। खाता खुलते ही आप ईपीएफओ में रजिस्टर्ड हो जाते हैं। इसके बाद आपके पीएफ अकाउंट से ये लिंक हो जाता है। फिर आपको इस योजना का लाभ इसेंटिव के तौर पर मिलता है। आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए pmvry.labour.gv.in जाकर अपने को रजिस्टर कर सकते हैं। ये प्रक्रिया आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार औपचारिक नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए https://t.co/G6lyxmLP2x पर विजिट करें। #MoLE #Employment pic.twitter.com/nw9laLUACn — Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) December 28, 2025
पीएफ निकासी के नियम
यह तो हुई पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए। अगर आप पहले से ही ईपीएफओ में रजिस्टर्ड हैं और आपको पीएफ से पैसा निकालना है तो आइए आपको बताते हैं कि कब आप कितनी रकम और कैसे निकाल सकते हैं। पीएफ के नए नियमों के मुताबिक पीएफ खाते से पैसा निकालना अब पहले से आसान हो गया है। जल्द ही EPFO एटीएम कार्ड से भी निकासी की सुविधा देने जा रही है। पीएफ के जो नए नियम हैं उसके मुताबिक आप अपनी या अपने परिवार में किसी की शादी के लिए, घर खरीदने या घर के मरम्मत के लिए, बच्चों की पढ़ाई के लिए और बीमारी के लिए आप अपना पैसा निकाल सकते हैं।
कब कितना निकाल सकते हैं पैसा?
ये तो हुई पैसा निकालने की बात अब आपको बताते कि आप किस मद के लिए कितना पैसा निकाल सकते है। पीएफ से पैसा निकालने का समय और राशि आपकी जरूरत पर निर्भर करती है; नौकरी छूटने पर आप तुरंत 75% और 12 महीने बाद बाकी 25% निकाल सकते हैं, जबकि घर खरीदने, शादी, बीमारी या रिटायरमेंट जैसे विशेष परिस्थितियों में भी नियम-शर्तों के साथ निकासी संभव है। 75% निकासी: नौकरी जाने के तुरंत बाद आप अपने कुल PF का 75% निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नए साल में नया नियम: सैलरी, टैक्स और बैंकिंग में होने जा रहे ये बड़े बदलाव; आम आदमी पर होगा सीधा असर
वहीं 100% निकासी के लगातार 12 महीने की बेरोजगारी के बाद आप बाकी 25% सहित पूरा पैसा निकाल सकते हैं। शादी के केस में 7 साल की सर्विस के बाद अपने या परिवार के लिए 50% तक निकाल सकते हैं। खुद या परिवार के इलाज के लिए पूरी राशि (या 6 महीने की सैलरी) निकाल सकते हैं, इसके लिए सर्विस पीरियड की कोई बाध्याता नहीं है।
The government will provide rs 15000 in aid with the epfo releasing a new update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














