-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Due To These Reasons There May Be A Delay In Income Tax Refund Know The Details
Income Tax Refund आने में हो रही देरी, कहीं ये बड़ी वजह तो नहीं; जानें कब रूक जाता है पैसा
- Written By: मनोज आर्या
Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान आपने बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दिया है, तो भी रिफंड आपके बैंक अकाउंट में नहीं आएगा। इसलिए यह जरूरी है कि आपकी बैंक डिटेल्स अपडेटे हो।

इनकम टैक्स रिटर्न, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Reason Behind Income Tax Return Delays: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए टैक्सपेयर्स ने समय रहते हुए इनकम टैक्स फाइल कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी अगर रिफंड प्रक्रिया समय से पूरी नहीं हो रही है, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। हमेशा आयकर रिफंड में देरी की मुख्य वजह आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल्स का मैच न होना होता है। आईटीआर भरते समय पैन और आधार का लिंक होना अनिवार्य है। अगर इसमें किसी तरह की कोई गलती हुई, तो रिफंड आने में देरी हो सकती है।
इसके अलावा अगर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान आपने बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दिया है, तो भी रिफंड आपके बैंक अकाउंट में नहीं आएगा। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपकी बैंक डिटेल्स सही और अपडेटेड हों। इसके साथ ही और भी कई वजहें हो सकती है, जो रिफंड में देरी का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं।
एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट का डिमांड
आईटीआर फाइल करते समय अगर आपके द्वारा क्लेम किए गए रिफंड के लिए आयकर विभाग की ओर से किसी भी तरह का अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हैं और आपने उन कागजातों को समय पर सबमिट नहीं किया, तो आपको रिफंड मिलने में देरी होगी। इसके अलावा अगर आपने गलत जानकारी दी होगी तो भी टैक्स विभाग जांच कर सकता है और नोटिस जारी कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Form 26AS या Form 16 में अंतर
अगर फॉर्म 26AS (Annual Information Statement) या फॉर्म 16 में दी गई जानकारी और आपकी रिटर्न की डिटेल्स में अंतर है, तो रिफंड प्रोसेस रोक दी जाती है। इस स्थिति में आपको स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है और तभी वैरिफिकेशन के बाद रिफंड जारी होगा। अगर आपका भी रिफंड रुका है, तो आप एक बार ये सभी जानकारियां जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: सोना असली है या नकली? इन 5 तरीकों से पता कर सकते हैं आप; दुकानदार भी नहीं बना पाएगा मूर्ख
इनकम टैक्स रिफंड में कितना समय लगता है?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आयकर रिफंड प्रोसेस तब शुरू किया जाता है जब टैक्सपेयर्स की ओर से रिटर्न को ई-वैरिफाई कर दिया जाता है। अक्सर टैक्सपेयर्स के बैंक अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने में करीब 4 से 5 सप्ताह का समय लगते हैं। अगर इतने समय के बाद भी रिफंड नहीं आता है, तो टैक्सपेयर्स को चाहिए कि वह अपने आईटीआर में संभावित कमियों की जांच करें और आयकर विभाग की तरफ से मेल पर आई किसी भी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
Due to these reasons there may be a delay in income tax refund know the details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM












