-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- How To Check Real Or Fake Gold These 5 Tips Help You Know Details
सोना असली है या नकली? इन 5 तरीकों से पता कर सकते हैं आप; दुकानदार भी नहीं बना पाएगा मूर्ख
- Written By: मनोज आर्या
Gold Buying Tips: सोने की खरीदारी करते समय यह जानना जरूरी है कि आप जिस कैरेट (, 18,22 या 24) का पेमेंट कर रहे हैं, क्या वह सोना उतने ही कैरेट का है। इसके साथ कई ऐसी चीजें जानना जरूरी है।

असली और नकली सोने की पहचान कैसे करें? (कॉन्सेप्ट फोटो)
Tips to Check Real And Fake Gold: भारत में सोने की खरीद को लेकर एक अलग ही क्रेज है। शादी-विवाह, त्योहार या कोई खास अवसर इन सभी मौकों पर लगभग हर भारतीय सोने की खरीद पर अधिक से अधिक खर्च करता है। देश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके में भी सोना आज भी निवेश का सबसे बेहतर विकल्प के रूप में बना हुआ है। हालांकि, आज के दौर में उच्च स्तरीय तकनीक के बावजूद भी नकली सोने की खरीद और बिक्री काफी तेजी से हो रही है। कई ऐसे लोग है जो सोना खरीदने की चाहत रखते हैं, लेकिन उन्ही असली और नकली में फर्क की समझ नहीं है।
हाल ही में मध्य प्रदेश से एक खबर सामने आई है कि राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार ब्रांच से नकली सोने के बदले करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लिया गया। इन मामले में सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और जांच कर रही है। अगर इस स्तर पर नकली सोने के साथ धोखाधड़ी किया जा सकता है, तो यह आम आदमी इससे कितना सुरक्षित है।
सोना खरीदते फॉलो करें ये 5 टिप्स
ऐसा फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है। ऐसे में सोने की खरीदारी करते समय यह जानना जरूरी है कि आप जिस कैरेट (, 18,22 या 24) का पेमेंट कर रहे हैं, क्या वह सोना उतने ही कैरेट का है। इसके साथ कई ऐसी चीजें जानना जरूरी है जिससे पता कर सकते हैं कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह नकली है या असली। जब भी आप सोना खरीदें, उसकी शुद्धता जरूर चेक करें। इसके साथ ही पक्के बिल भी जरूर देखनी चाहिए। सोना खरीदते समय ये इन 5 बातों का जरूर ध्यान रखें।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
1. BIS स्टैंडर्ड मार्क
सोने की ज्वेलरी खरीदते समय BIS स्टैंडर्ड मार्क देखना बहुत जरूरी है। बीआईएस लोगो एक त्रिकोण (Triangle) के आकार का होता है। यह गहनों पर हॉलमार्क का पहला निशान है। बीआईएस लोगो का मतलब है कि सोने की शुद्धता बीआईएस-सर्टिफाइड सेंटर पर जांची गई है। अगर गोल्ड ज्वेलरी पर यह मार्क है तो समझिए सोना ठीक है। यह निशान सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है।
(सोने की हॉलमार्किंग)
2. गहने का हॉलमार्क
सोने के गहने पर उसकी प्यूरिटी से जुड़ा हॉलमार्क होता है। सोने की खरीदारी के समय यह जरूरी देखें। अगर किसी सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्क नहीं है, तो उसे बिलकुल भी न खरीदें। यह हॉलमार्क इस बात की जानकारी देते है कि सोने में कितनी शुद्धता है। सोने की शुद्धता के मुताबिक किसी भी गहने की प्राइस तय की जाती है। जितने ज्यादा कैरेट का सोना लेंगे उसमें उतना ही ज्यादा सोना होता है। इसके साथ ही कीमतों में भी फर्क देखने को मिलने लगता है। ज्यादा कैरेट का मतलब सोने का ज्यादा शुद्ध होना होता है। इसमें कैरेट को अंग्रेजी के अक्षर के (K) से प्रदर्शित करते हैं।
3. सोने का HUID कोड
सोना खरीदते समय HUID कोड देखना जरूरी है। यह कोड गहनों पर बना तीसरा निशान होता है। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर कहते हैं। यह 6 डिजिट का कोड होता है। इसमें अल्फाबेट्स (A से Z) और न्यूमेरिक्स (1 से 9 तक) होते हैं। जैसे- A123BC, B456CD, C789EF आदि। हर गहने के लिए यह कोड अलग होता है। आप BIS Care App पर ‘Verify HUID’ फीचर से इस कोड को चेक कर सकते हैं। कोड आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, वह असली है और उसकी शुद्धता सही है।
4. खरीदारी का पक्का बिल
सोने की ज्वेलरी खरीदते समय यह देखना बहुत जरूरी है कि आप इसे कहां से खरीद रहे हैं। छोटे शहरों में स्थानीय दुकानदार से खरीदे गए सोने की शुद्धता में अंतर आ सकता है। अगर ज्वेलरी पर बीआईएस मार्क, हॉलमार्क और HUID कोड है तो भी दुकानदार से पक्का बिल लेना न भूलें। कई ऐसे भी मामले आए हैं कि काफी स्थानीय दुकानदार ज्वेलरी पर नकली हॉलमार्क भी लगा देते हैं। पक्के बिल पर दुकानदार का जीएसटी नंबर भी होता है। उस नंबर से जीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट services.gst.gov.in/services/searchtp पर जाकर सर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते शेयर मार्केट पर तीन दिन लटकेगा ताला, सिर्फ 4 दिन ही होंगे कारोबार; आखिर क्या है वजह
5. शुद्धता जांचने की मशीन
सारी चीजें पूरी होने के बाद मशीन के जरिए भी सोने की शुद्धता जांच लें। इस मशीन को कैरेटोमीटर भी कहा जाता है। आजकल कई अच्छी दुकानों में सोना जांचने की मशीन भी होती है। कई बड़े ब्रांड अपने स्टोर पर इस मशीन को रखते हैं। आप चाहें तो स्थानीय दुकानदार से खरीदे गए सोने की शुद्धता की जांच भी इन मशीन पर करवा सकते हैं। इससे सोने की शुद्धता तुरंत पता चल जाती है।
How to check real or fake gold these 5 tips help you know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
Jul 26, 2026 | 11:13 AMकलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू
Jul 26, 2026 | 11:12 AMसाठगांठ या ढिलाई? अधिकारियों की लापरवाही से लटका ऑटो ट्रिगर सिस्टम, नागपुर में रजिस्ट्री का काम ठप!
Jul 26, 2026 | 11:11 AM88 करोड़ निवेश घोटाले का मुख्य आरोपी यूएई से भारत प्रत्यर्पित, CBI इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 11:10 AMBhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
Jul 26, 2026 | 11:08 AMWI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
Jul 26, 2026 | 11:05 AMममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
Jul 26, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














