- Hindi News »
- Business »
- Cushman Wakefield Report On Office Space Lease
8 मेट्रो सीटीज में बढ़ रहे है ऑफिस स्पेस पर लीस, कुशमैन एंड वेकफील्ड ने जारी की रिपोर्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
रियल एस्टेट सेक्टर की कंसल्टंट कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बुधवार को वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर महीने में टॉप 8 शहरों में ऑफिस स्पेस पर लीस डिमांड बढ़ने से जुड़ी रिपोर्ट पेश की है।

ऑफिस स्पेस लीस (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के रियल एस्टेट सेक्टर की कीमतों में लगातार बढ़त होती देखी जा रही है। भारत के टॉप 8 सिटीज में ऑफिस स्पेस की लीस डिमांड में इस कैलेंडर ईयर में बढ़त की उम्मीद की जा रही है। खबर आ रही है कि ये लीस की डिमांड 8 करोड़ स्कवेयर फुट से भी ज्यादा बढ़ सकती है, जो साल 2023 में 7.45 करोड़ स्कवेयर फुट के रिकॉर्ड को पार कर गई थी। रियल एस्टेट सेक्टर की कंसल्टंट कंपनी
कुशमैन एंड वेकफील्ड ने आज इस कैलेंडर ईयर की तीसरी तिमाही के लिए ऑफिस मार्केट को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर महीने में टॉप 8 शहरों में ऑफिस स्पेस पर लीस डिमांड 66 प्रतिशत बढ़कर 2.48 करोड़ स्कवेयर फुट हो गई है, जो इस रियल एस्टेट सेक्टर की किसी भी तिमाही में अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा डिमांड है। जनवरी-सितंबर में ग्रोस लीस डिमांड 6.67 करोड़ स्कवेयर फुट रह गई है।
कुशमैन एंड वेकफील्ड के सीईओ ने कहा
कुशमैन एंड वेकफील्ड के भारत, दक्षिण पूर्व एशिया तथा एपीएसी किरायेदार प्रतिनिधित्व करने वाले सीईओ अंशुल जैन ने कहा, ‘‘ मजबूत बाजार बुनियादी ढांचे ने भारतीय ऑफिस मार्केट में असाधारण लीस की गति को बनाए रखा है, जैसा कि टॉप 8 मार्केट की स्थिति से स्पष्ट है। ”
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक मंदी के बीच भारत का रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत, MMR बना निवेश का हॉटस्पॉट
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
वर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, कैसे हो जाता है किसी और से प्यार? क्या कहते हैं आंकड़े
ये भी पढ़ें :- टॉप 6 सिटीज में बढ़ी ऑफिस स्पेस की मांग, कोलियर्स इंडिया ने जारी की रिपोर्ट
डिमांड में हुई बढ़त
कुशमैन एंड वेकफील्ड के किरायेदार प्रतिनिधित्व से जुड़े मैनेजिंग डायरेक्टर वीरा बाबू ने कहा, ‘‘ ग्रोस लीस डिमांड पहले ही 6.6 करोड़ स्कवेयर फुट से ज्यादा हो चुकी है, हम 2023 में दर्ज कुल मांग के करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं।” इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए के जिन टॉप 8 शहरों के बाजारों पर गौर किया गया, वह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद हैं।
कोलियर्स इंडिया ने भी जारी की थी रिपोर्ट
पिछले महीने ही रियल एस्टेट सेक्टर की कंसल्टेंट कंपनी कोलियर्स इंडिया ने ऑफिस स्पेस से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की थी। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में ऑफिस स्पेस की डिमांड जुलाई-सितंबर, 2024 में पिछले साल इसी समय के 32 लाख स्कवेयर फुट से 25 प्रतिशत घटकर 24 लाख वर्ग फुट रह गई है। कोलियर्स इंडिया में कार्यालय सेवाओं से जुड़े मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पित मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘ पिछले 2 से 3 सालों में विभिन्न बाजारों तथा क्षेत्रों में ऑफिस स्पेस की डिमांड उल्लेखनीय रही है, जिससे कुल लीस एक्टिविटी इस साल में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। 2024 में डिमांड और सप्लाई में लगातार उच्च बढ़त देखी गयी है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cushman wakefield report on office space lease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
May 31, 2026 | 06:14 PMइस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
May 31, 2026 | 06:12 PMIPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
May 31, 2026 | 06:06 PMRPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
May 31, 2026 | 06:06 PMLIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














