-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Colliers India Sees Strong Demand For Office Space In Top 6 Cities
टॉप 6 सिटीज में बढ़ी ऑफिस स्पेस की मांग, कोलियर्स इंडिया ने जारी की रिपोर्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में पट्टे पर कार्यालय स्थल की कुल मांग बढ़कर 1.73 करोड़ वर्ग फुट हो गई जो पिछले साल इसी समय में 1.32 करोड़ वर्ग फुट थी। इसमें से आधे से ज्यादा मांग बेंगलुरु और हैदराबाद से आयी है।

कार्यालय स्थल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने भारत में कार्यालय स्थल की बढ़ती मांग मजबूत होने की बात कही है। इस रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में 6 प्रमुख शहरों में ऑफिस स्टेट की मांग में 31 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में पट्टे पर कार्यालय स्थल की कुल मांग बढ़कर 1.73 करोड़ वर्ग फुट हो गई जो पिछले साल इसी समय में 1.32 करोड़ वर्ग फुट थी। इसमें से आधे से ज्यादा मांग बेंगलुरु और हैदराबाद से आयी है। बेंगलुरू में किसी भी तिमाही में अभी तक की सबसे ज्यादा 63 लाख वर्ग फुट की मांग दर्ज की गई है, जो एक साल पहले इसी समय में 34 लाख वर्ग फुट की मांग से 85 प्रतिशत अधिक है।
16 प्रतिशत की बढ़त
पुणे में, यह मांग 10 लाख स्कवेयर फुट से बढ़कर 26 करोड़ स्कवेयर फुट हो गई। मुंबई और चेन्नई में मांग क्रमशः 17 लाख स्कवेयर फुट और 14 लाख स्कवेयर फुट पर स्थिर रही। हैदराबाद में मांग सालाना आधार पर 25 लाख वर्ग स्कवेयर से 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29 लाख स्कवेयर फुट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
ये भी पढ़े :- आरबीआई के पूर्व गवर्नर का बयान, बोले – भारत को घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग और रोजगार सृजन पर दें जोर
लगातार उच्च बढ़त
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में कार्यालय स्थल की मांग जुलाई-सितंबर, 2024 में पिछले वर्ष की इसी समय के 32 लाख वर्ग फुट से 25 प्रतिशत घटकर 24 लाख वर्ग फुट रह गई। कोलियर्स इंडिया में कार्यालय सेवाओं के प्रबंध निदेशक अर्पित मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘ पिछले दो से तीन वर्षों में विभिन्न बाजारों तथा क्षेत्रों में ऑफिस स्पेस की मांग उल्लेखनीय रही है, जिससे कुल पट्टा गतिविधियां हर वर्ष नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। 2024 में डिमांड और सप्लाई में लगातार उच्च बढ़त देखी गयी है।”
निरंतर बढ़ती मांग
उन्होंने कहा कि 2024 की पहली तीन तिमाहियों में ही बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में मांग 2023 के स्तर के करीब या उससे अधिक हो गयी है। मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘ एक लाख स्कवेयर फुट से अधिक के बड़े आकार के सौदों की निरंतर बढ़ती मांग ग्राहकों का भरोसा दर्शाती है। 2024 की तीसरी तिमाही में कुल पट्टा मांग में ऐसे सौदों की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रही।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Colliers india sees strong demand for office space in top 6 cities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
Jul 23, 2026 | 07:37 PMसिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jul 23, 2026 | 07:33 PMIron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jul 23, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














