-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Colliers Report Investment In Real Estate Increased By 45 Percent In The Third Quarter Of The Year
साल की तीसरी तिमाही में रियल इस्टेट में 45% बढ़ा निवेश, कोलियर्स ने जारी की रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
रियल इस्टेट क्षेत्र में हाल ही के महीनों में निवेश बढ़ रहा है। पिछले तीन महीने की बात करें जुलाई से सितंबर की तो रियल इस्टेट में संस्थागत निवेश 45% बढ़कर लगभग 1.15 अरब डॉलर हो गया है। कोलियर्स ने रिपोर्ट में कहा कि कुल मिलाकर घरेलू निवेश 50 करोड़ डॉलर पर मजबूत रहा है, जो जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल प्रवाह का 44% है।

रियल इस्टेट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नई दिल्ली: रियल इस्टेट क्षेत्र में हाल ही के महीनों में निवेश बढ़ रहा है। पिछले तीन महीने की बात करें जुलाई से सितंबर की तो रियल इस्टेट में संस्थागत निवेश 45% बढ़कर लगभग 1.15 अरब डॉलर हो गया है। रियल इस्टेट की एक सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया की एक रिपोर्ट देखें तो इसके जारी आंकड़ों के अनुसार निवेशक प्रीमियम घरों और कार्यालयों की बढ़ती मांगों को भुनाने की कोशिशे कर रहे हैं।
इन आंकड़ों के अनुसार रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश में बढ़ोतरी हुई है। इसके अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच रियल इस्टेट में संस्थागत निवेश 114.87 करोड़ डॉलर रहा, इसके ठीक एक साल पहले यही आंकड़ा इसी अवधि में 79.34 करोड़ डॉलर था।
कोविड के बात बढ़ी मांग
कंपनी ने बताया कि कुल रियल इस्टेट के बाजार को देखे तो अलग-अलग परिसंपत्ति वर्गों में से कार्यालय खंड ने केवल इस साल के तीसरे माह के दौरान 61.63 करोड़ डॉलर का कारोबार की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जोकि एक साल पहले की इसी तिमाही की 7.91 करोड़ डॉलर से सात गुना ज्यादा है। कोविड महामारी के बाद से आवासीय क्षेत्र की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें निवेश में 40% की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अभी 27.46 करोड़ डॉलर से बढ़कर 38.48 करोड़ डॉलर हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज
क्लस्टर रिडेवलपमेंट मॉडल से बदलेगी मुंबई की तस्वीर, 9,115 करोड़ के राजस्व का अनुमान
Iran War Impact: ईरान युद्ध से भारत के रियल एस्टेट पर भारी असर, 5.4 लाख घरों की डिलीवरी पर संकट
औद्योगिक क्षेत्र में गिरावट
वहीं औद्योगिक और भंडारण क्षेत्र में कोष प्रवाह में गिरावट देखी गई है, जोकि 72% है। यह पिछले साल की सितंबर तिमाही के 34.03 करोड़ डॉलर के मुताबिक घटकर इस साल तिमाही में 9.52 करोड़ डॉलर रह गया है। इसके अलावा मिश्रित उपयोग परियोजनाओं की बात करें तो इसमें निवेश बढ़ा है। इसमें निवेश 2.72 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना होकर 5.24 करोड़ डॉलर हो गया है।
यह भी पढ़ें- रवि आहूजा संभालेंगे सोनी पिक्चर्स की कमान, 2 जनवरी से संभालेंगे पदभार
वैकल्पिक परिसंपत्तियों को जुलाई-सितंबर की इस तिमाही में कोई वित्त पोषण प्राप्त नहीं हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 7.22 करोड़ डॉलर प्राप्त हुआ था। इस श्रेणी में डेटा सेंटर, जीवन विज्ञान, अवकाश गृह, छात्रावास और स्कूल आदि आते हैं।
कोलियर्स ने कहा
कोलियर्स ने रिपोर्ट में कहा कि कुल मिलाकर घरेलू निवेश 50 करोड़ डॉलर पर मजबूत रहा है, जो जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल प्रवाह का 44% है। कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (पूंजी बाजार एवं निवेश सेवा) पियूष गुप्ता ने कहा, “भारतीय रियल्टी में संस्थागत प्रवाह निरंतर बना हुआ है, जो निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है। निवेशक वैश्विक और घरेलू पूंजी के बीच अच्छी तरह से विविधतापूर्ण हैं। जबकि कार्यालय परिसंपत्तियों पर मुख्य ध्यान दिया गया है, औद्योगिक और भंडारण और आवासीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गति प्राप्त हो रही है।”
यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले लगी महंगाई की मार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Colliers report investment in real estate increased by 45 percent in the third quarter of the year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














