-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Maharashtra School Mid Day Meal Cook Salary Hike Demand Yavatmal
Yavatmal News: बच्चों को निवाला खिलाने वाली ‘मां’ खुद हक के पैसों को मोहताज, सरकार से न्याय की मांग
- Written By: प्रिया जैस
Mid-day meal cook salary Maharashtra: यवतमाल में शालेय पोषण आहार रसोइया महिलाएं दिनभर काम के बावजूद सिर्फ 2,500 रुपये मानधन पा रही हैं, वह भी समय पर नहीं।

मिड डे मील वर्कर (सौजन्य सोशल मीडिया)
School nutrition workers demand: सुबह सबसे पहले स्कूल पहुंचकर ताला खोलना, फिर झाड़-पोंछा करना। उसके बाद खाना बनाने की तैयारी। भोजन का समय होते ही हर बच्चे को प्यार से परोसना, खिलाना, फिर बर्तन धोना, दोबारा स्कूल की सफाई, स्कूल छूटने के बाद सभी कमरों में ताले लगे हैं या नहीं, यह सुनिश्चित कर घर लौटना। इतनी जिम्मेदारियों से भरे इस दिनचर्या वाले व्यक्ति का वेतन कितना होना चाहिए?
सिर्फ ढाई हजार रुपये! जी हां, स्कूल के लिए दिनभर मां की तरह मेहनत करने वाली शालेय पोषण आहार कर्मचारी महिला की मेहनताना मुट्ठी भर गांवों के गरीब बच्चों की पढ़ाई जिला परिषद और नगर परिषद की शालाओं में होती है। उन्हें पेटभर भोजन देने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है, लेकिन वही भोजन पकाने वाली महिला कर्मचारी से पूरे दिन काम करवाकर मात्र ढाई हजार रुपये मानधन दिया जा रहा है।
कब शुरू हुई शालेय पोषण आहार योजना?
शालेय पोषण आहार योजना वर्ष 1995 में शुरू हुई। लेकिन करीब 25 वर्षों तक भोजन बनाने वाली महिलाओं से मात्र एक हजार रुपये में काम करवाया गया। बाद में यह मानधन बढ़कर डेढ़ हजार हुआ और अब राज्य सरकार ने अपने हिस्से की राशि बढ़ाकर इसे 2500 रुपये किया है।
सम्बंधित ख़बरें
खाते में 1500 आए या 3000 रुपए? लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है पूरी बात
यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
नागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
एक ओर सरकार ‘लाडली बहन योजना’ के तहत लाखों महिलाओं को हर माह 1500 रुपये “मदद” के रूप में दे रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में दिनभर मेहनत करने वाली रसोइया महिलाओं को उनका हक का मानधन भी समय पर नहीं दिया जाता।
मानधन समय पर मिले तब भी ढाई हजार रुपये में पूरे महीने घर कैसे चलाया जाए, यह सवाल जस का तस बना हुआ है। इसलिए इन महिलाओं की मांग है कि या तो मानधन में वृद्धि की जाए या न्यूनतम वेतन लागू किया जाए, लेकिन शिक्षकों को लाखों रुपये वेतन देने वाली सरकार, इन मेहनतकश महिलाओं को “मां आखिर करती क्या है?” कहकर नजरअंदाज कर रही है।
सरकार के पास लंबित प्रमुख मांगें
- प्रति माह 26 हजार रुपये मानधन दिया जाए वादा की गई 1000 रुपये मानधन वृद्धि का जीआर जारी किया जाए।
- सामाजिक सुरक्षा लागू की जाए, मानधन हर महीने की 1 तारीख को दिया जाए रसोइया महिलाओं को अवकाश की सुविधा मिले।
- छात्र संख्या घटने पर रसोइया महिलाओं को नौकरी से न निकाला जाए ड्रेस कोड लागू कर वर्दी उपलब्ध कराई जाए।
- सेवा समाप्ति का अधिकार स्कूल समिति के बजाय बीडीओ को दिया जाए हर वर्ष फिटनेस और अनुबंध प्रणाली बंद की जाए।
यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: फडणवीस के गढ़ में ‘अपनों’ की बगावत, भाजपा का टेंशन बढ़ा, कांग्रेस भी ‘पवार पावर’ से परेशान
जिले की स्थिति भी चिंताजनक
- 2749 जिले में पोषण आहार देने वाले स्कूल
- 5438 रसोइया महिलाओं के स्वीकृत पद
- 5066 जिले में कार्यरत रसोइया महिलाएं
मानधन बढ़ाने का आश्वासन भूली सरकार
पोषण आहार कर्मचारियों के मानधन में वृद्धि करना राज्य सरकार के ही हाथ में है। कुछ राज्यों में 14 हजार रुपये मानधन दिया जाता है, फिर प्रगतिशील महाराष्ट्र में यह क्यों संभव एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री रहते हुए मानधन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सरकार उसे भूल गई है।
– कॉ. दिवाकर नागपुरे, राज्य उपाध्यक्ष, आयटक शालेय पोषण आहार कर्मचारी यूनियन
Maharashtra school mid day meal cook salary hike demand yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














