'जो फिट है वही हिट है'... एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश

Sanjay Mayukh MSME Day: कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने एमएसएमई क्षेत्र के योगदान को सराहते हुए कहा कि उद्यमियों की दौड़ देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
'Only the fit are a hit' — Sanjay Mayukh's key message at the MSME Pride Walkathon.
MSME दिवस प्राइड वॉकथॉन दिल्ली (सोर्स आईएएनएस)
Updated on

MSME Day Pride Walkathon 2026: राजधानी दिल्ली में 27 जून को आयोजित किए जाने वाले एमएसएमई दिवस के दिन बुधवार को दिल्ली 'करनाल सिंह स्टेडियम' में 'MSME Pride Walkathon 2026' का शुभारम्भ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में एथलीट भाग ले रहे है। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने एमएसएमई क्षेत्र के योगदान को सराहते हुए कहा कि उद्यमियों की दौड़ देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

'एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन 2026' का आयोजन

आपको बताते चले कि इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से करनाल सिंह स्टेडियम में 'एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन 2026' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत 2047' के विजन को हासिल करने की तैयारियों के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के जरिए उम्मीद की जा रही है कि एमएसएमई सेक्टर के उद्यमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ते रहेंगे।

संजय मयूख ने क्या कहा

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के नेता संजय मयूख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'जो फिट है वही हिट है।' बता दें कि एमएसएमई दिवस की तैयारी में, जो हमारे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमियों के लिए प्राइड वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। यहां पर निश्चित रूप से जहां एक ओर 'विकसित भारत 2047' के संकल्पों को पूरा करने के लिए यह आयोजन हो रहा है। उसी तरह अपने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति करेंगे, इसके लिए 'एकता' का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मूल आधार बनने का काम करेंगे

संजय मयूख ने यह भी कहा कि यहां आयोजन में आज जो धावक और उद्यमी आपको दिख रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वे देश के लिए दौड़ रहे हैं। 21 जून को ही अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। आज भी यहां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं। ये स्वस्थ जीवन के लिए मूल आधार बनने का काम करेंगे। वहीं, संजय मयूख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

बेहतरीन पहल के लिए दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि आज 'करनाल सिंह स्टेडियम' में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से आयोजित 'एमएसएमई प्राइड वॉक 2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ​इस आयोजन का मुख्य ध्येय क्वालिटी, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और एम्प्लॉयमेंट के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करना है, ताकि हमारे उद्योग और युवा दोनों सशक्त बन सकें। इस बेहतरीन पहल के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com