-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Ex Governor Raghuram Rajans Statement On Manufacturing And Employment
आरबीआई के पूर्व गवर्नर का बयान, बोले – भारत को घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग और रोजगार सृजन पर दें जोर
- Written By: अपूर्वा नायक
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल ‘मेक इन इंडिया' के बारे में कहा है कि, "ये इरादा अच्छा है। मुझे लगता है कि बुनियादी संरचना जैसे कुछ क्षेत्रों में हमने बहुत कुछ किया है जो उपयोगी रहा है। लेकिन हमें अन्य क्षेत्रों के बारे में भी जांच करनी होगी।''

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने गुरूवार को भारत के इंफ्रास्कचर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बयान दिया है कि पिछले 10 साल में इंफ्रास्कचर जैसे सेक्टर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन लोकल मैन्यूफैक्चरिंग और रोजगार जनरेशन को बढ़ावा देने के लिए अन्य सेक्टर में ज्यादा कोशिश करने की जरूरत है।
राजन ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि सरकार का वस्तु एवं सेवा उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना अच्छी बात है लेकिन इस काम को सही ढंग से अंजाम देना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल ‘मेक इन इंडिया’ पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि इरादा अच्छा है। मुझे लगता है कि बुनियादी संरचना जैसे कुछ क्षेत्रों में हमने बहुत कुछ किया है जो उपयोगी रहा है। लेकिन हमें अन्य क्षेत्रों के बारे में भी जांच करनी होगी।”
मेक इन इंडिया
उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में जरूरी कदमों के बारे में आलोचकों से जानकारी जुटानी चाहिए और उसके हिसाब से काम करना चाहिए। उन्होंने कारोबारी सुगमता को बेहतर करने की भी वकालत की। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने इसे एक पैकेज बताते हुए कहा कि यह आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम उसपर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा मजबूत होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Bhogapuram Airport: 1 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें इसकी खास बातें
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं को दिखाएंगें हरी झंडी
विश्व बैंक के कारोबारी
इस समय अमेरिका स्थित शिकॉगो बूथ में वित्त के प्रोफेसर राजन ने कहा कि सरकार को कारोबारियों से उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछना चाहिए, सिर्फ विश्व बैंक के कारोबारी सुगमता से जुड़े बिंदुओं पर ही नहीं चलना चाहिए।
तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत को इस दशक में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सात प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के पर्याप्त होने के बारे में पूछे गए सवाल पर राजन ने कहा, ‘‘यदि हम 7 प्रतिशत की दर से बढ़ते हैं, तो हम दो-तीन वर्षों में जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएंगे। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो संभावना के दायरे से बाहर हो।”
ये भी पढ़े :- सात्विक सोलर मैन्यूफैक्चरिंग लिमिट बढ़ाने के लिए इतनी कीमत करेगी निवेश, सीईओ प्रशांत माथुर ने दी जानकारी
विकसित राष्ट्र
इसके साथ ही राजन ने ये भी कहा है कि, ‘‘हालांकि सबसे ज़्यादा चिंता की बात यह है कि जब हम विकसित राष्ट्र कहते हैं तो विकसित होने का क्या मतलब है? यह भी एक बदलता हुआ पैमाना है। इसके अलावा हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए उच्च बढ़त कहां से उत्पन्न करेंगे।”
आम सहमति को मजबूर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस सवाल पर कि क्या मौजूदा गठबंधन सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा सकती है, राजन ने कहा कि गठबंधन की राजनीति अधिक आम सहमति को मजबूर कर सकती है जिसके लिए ‘अधिक सजग, अधिक संवेदनशील और चतुर सरकार’ की जरूरत होगी।
शिक्षा पर ध्यान केंद्रित
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सुधारवादी सरकार रही पी वी नरसिम्हा राव की सरकार को भारी बहुमत हासिल नहीं था, लेकिन उसने सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए कई सहयोगी दलों को एक साथ लाने का काम किया। उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे जरूरी सुधार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सबसे अधिक जरूरत शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rbi ex governor raghuram rajans statement on manufacturing and employment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMमौनी रॉय ने स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी से करेंगी दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














