Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल

Iron Rich Foods For Diet : शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आयरन से भरपूर सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करके शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता हैं।
Iron Rich Foods For Energy And Health
आयरन रिच फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iron Rich Foods For Energy And Health: आजकल लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल बिगड़ने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जैसे- थकान, कमजोरी और चक्कर आना जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे आयरन की कमी एक बड़ा कारण हो सकती है।

आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है,जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है। अगर आपके शरीर में भी आयरन का लेवल कम हो रहा है, तो महंगी दवाइयों को खाने से अच्छा होगा कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल कर लें। ताकि आपको आयरन की महंगी दवाइयों को खाने की जरूरत ही न पड़े।

आयरन की कमी दूर करता है यह सुपरफूड्स

  • चुकंदर और अनार

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आयरन की कमी दूर करने के लिए चुकंदर और अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर में आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है। जबकि अनार में आयरन,कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है,जो खून में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम उबले हुए पालक में लगभग 3.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन-C खून बनाने में मदद करते हैं।

  • सीड्स और नट्स

आयरन की कमी दूर करने के लिए आप सीड्स और नट्स का सेवन कर सकते हैं। पंपकिन सीड्स और बादाम जैसे नट्स में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट आयरन के एब्सोर्पशन में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- 

  • गुड़ का सेवन

आयरन की कमी दूर करने में सीड्स और नट्स के अलावा गुड़ का सेवन भी बढ़िया ऑप्शन है। गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन और मिनरल्स से भरा होता है। खाने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

  • दालें और बीन्स

शाकाहारी लोगों के लिए दालें आयरन का बड़ा जरिया हैं। एक कप पके हुए राजमा या चने से शरीर को दिन की जरूरत का 20-30% आयरन मिल जाता है। इन्हें स्प्राउट्स के रूप में खाना और भी फायदेमंद होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com