उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी ट्रेड कमीशनर सर्विस भारत में कार्यरत कनाडा की कंपनियों को मदद और रिसोर्सेस उपलब्ध कराना जारी रखेगी।'' एनजी ने यह बात ऐसे समय में कही जब भारत ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए न केवल ओटावा से अपने हाई कमीशन को वापस बुला लिया, बल्कि भारत से 6 कनाडाई डिप्लोमेट्स को भी निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं साफ कर दूं कि कनाडा अपने बिजनेस के साथ मजबूती से खड़ा है। हम भारत के साथ जुड़े कनाडा के सभी उद्यमों के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये महत्वपूर्ण इकोनॉमिकल रिलेशन मजबूत बने रहें।''