'भारत से उलझना ट्रंप की बड़ी भूल', कनाडाई उद्योगपति ने US प्रेसिडेंट को दी सलाह

Donald Trump: अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लुबिमोव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिलता है और उनका कई अहम देशों में प्रभाव है। उन्होंने ट्रंप की आलोचना की।
Trump impose tariff on India
डोनाल्ड ट्रंप, (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

 Donald Trump vs India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उसके बाद ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ कई बयान भी दे चुके हैं, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण भी हो चुकी है। इस बीच टेस्टबेड के प्रेसिडेंट और उद्योगपति किर्क लुबिमोव ने ट्रंप की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप के इस फैसले को एक बड़ा भूराजनीतिक भूल बताया, जो एशिया में अमेरिका के रणनीतिक लक्ष्यों को नुकसान पहुंचा सकता है।

लुबिमोव ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति में भूराजनीतिक रणनीति का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ टकराव अमेरिका के लिए महंगा पड़ सकता है।

पीएम मोदी को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिलता है

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लुबिमोव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिलता है और उनका कई अहम देशों में प्रभाव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को चीन की आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चीन और ब्रिक्स देशों का दबदबा कम करना खेल का नाम है। भारत वह देश हो सकता है, जहां चीन से उत्पादन को शिफ्ट किया जाए। अमेरिका 50 सेंट के टूथब्रश तो बनाएगा नहीं।

भारत-रूस पर ट्रंप का हमला

ट्रंप ने हाल ही में भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापार पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। दोनों अपनी डेड इकोनॉमी को साथ ले डूबें। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने 1 अगस्त से भारत के सभी सामानों पर 25% टैरिफ लागू करने की घोषणा की। जबकि रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना भी लगाया गया। भारत वर्तमान में रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार देश है, जो यूक्रेन युद्ध से पहले 1% से भी कम था और अब 35% से ज्यादा हो गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com