-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Is Modi Government Will Be Able To Fulfill Demands Of Nitish Naidu In The Budget 2024
मोदी 3.0 बजट का का ख़ाका तैयार, क्या नीतीश-नायडू की ये बड़ी मांगें पूरी कर पाएगी सरकार?
- Written By: अभिषेक सिंह
मोदी 3.0 बजट में एनडीए के सहयोगी दल तेलगु देशम पार्टी और जनता दल (यूनाईटेड) भी अपनी कई बड़ी मागों को पूरा करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में सरकार के सामने दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है।

नीतीश कुमार व चंद्रबाबू नायडू (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट सदन में पेश होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली टीम ने इसका ख़ाका तैयार किया जा रहा है। 22 जुलाई से सदन के बजट सत्र का आग़ाज होगा, जहां 23 जुलाई वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। एनडीए की सहयोगी दल तेलगु देशम पार्टी और जनता दल (यूनाईटेड) भी बजट में अपनी कई बड़ी मागों को पूरा करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में सरकार के सामने दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है।
22 जुलाई को संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। बजट का खाका भी तेजी से तैयार किया जा रहा है। लेकिन इस बीच सरकार के सामने दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है। खबरों की मानें तो चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने बजट में सरकार से कई बड़ीं मांगें की हैं।
नीतीश-नायडू ने की बड़ी डिमांड
कहा जा रहा है कि टीडीपी और जदयू की तरफ बजट पेश होने से पहले करीब 48 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की डिमांड की गई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह मांग दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने राज्य में बुनियादी ढांचे पर खर्च करने के लिए की है।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
यह भी पढ़ें: Budget 2024 : लोकलुभावन होगा मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट, जानिए क्या है वजह
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो चंद्रबाबू नायडू ने अकेले आंध्र प्रदेश के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपए की मांग की है। रिपोर्ट में दावा किया गाय है कि इस सप्ताह के शुरू में चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाक़ात की है। रिपोर्ट में बिहार को लेकर कहा गया है कि नीतीश कुमार की तरफ से भी प्रदेश में नौ नए एयरपोर्ट के साथ दो इलेक्ट्रिसिटी परियोजनाएं, सात नए मेडिकल कॉलेजेस और दो रिवर वाटर प्रोजेक्ट के लिए अनुदान की मांग की गई है।
मोदी सरकार को माननी होगी बात
गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में टीडीपी और जदयू किंगमेकर की भूमिका में सामने आई हैं। इसके साथ ही बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में नीतीश कुमार ने सही मौके पर चौका मारा है। इसलिए नीतीश कुमार की मांगों को पूरा करना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, केन्द्र सरकार अगर नीतीश की मांग पूरी करती है तो टीडीपी की मांग पूरी करना भी उसकी मजबूरी बन जाएगी। क्योंकि एक दल को वेटेज देने से दूसरा दल नाराज हो सकता है!
Is modi government will be able to fulfill demands of nitish naidu in the budget 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMछोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 09, 2026 | 06:09 PMदिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














