-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Auto Component Sector Will See Growth Industry Is Hopeful After The Budget
ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में दिखेगी तेजी, बजट के बाद इंडस्ट्री को उम्मीद
- Written By: विजय कुमार तिवारी
देश में उत्पादन में बढ़ोतरी, निर्यात में बढ़त और बाजार में मजबूत मांग के चलते ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में अच्छी उम्मीद की जा रही है....

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : बजट के साथ साथ देश के मजबूत आर्थिक संकेतों, अनुकूल सरकारी नीतियों और भारत की जीडीपी के 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने के कारण चालू वित्त वर्ष में ऑटो कंपोनेंट सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। इंडस्ट्री की ओर से यह जानकारी साझा करते हुए उम्मीद जतायी गयी है।
देश में उत्पादन में बढ़ोतरी, निर्यात में बढ़त और बाजार में मजबूत मांग के चलते ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का टर्नओवर वित्त वर्ष 24 में 74.1 अरब डॉलर था, जो कि अब तक का उच्चतम स्तर है। इसमें और भी इजाफे की संभावना है।
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि वाहनों के उत्पादन में बढ़ोतरी और कंपोनेंट सेक्टर में मूल्य संवर्धन के कारण वृद्धि देखने को मिली है। वाहन इंडस्ट्री में लगातार हो रही वृद्धि के कारण कंपोनेंट इंडस्ट्री का प्रदर्शन ज्यादातर कैटेगरी में महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य सरकार ने पेश किया बजट, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये होगें खर्च
सेल के चेयरमैन ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन में हिस्सा लेने की इच्छा जतायी, आईएसए स्टील कॉन्क्लेव में किया जाहिर
तेजी से बढ़ रही है ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या, अब तक 30 करोड़ मजदूरों ने करवाया पंजीकरण
प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, ‘किसानों को MSP दो’ के लगाए नारे
वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बाद भी इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 24 में सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर और व्यापारिक लाभ हासिल किया है। एसीएमए ने कहा कि ऑटो कंपोनेंट का बाजार पिछले वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत बढ़कर 11.3 अरब डॉलर हो गया है।
एसीएमए के डायरेक्टर जनरल विनी मेहता ने कहा कि घरेलू बाजार में ओईएम को भेजे जाने वाले कंपोनेंट की आपूर्ति 8.9 प्रतिशत बढ़कर 5.18 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। देश में बनाए जाने वाले कुल ऑटो कंपोनेंट में से 6 प्रतिशत का उपयोग ईवी मैन्युफैक्चरिंग में किया जा रहा है। वहीं, ऑटो कंपोनेंट का निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़कर 21.2 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पहले 20.9 अरब डॉलर था।
सुब्रोस की सीएमडी और एसीएमए की अध्यक्ष श्रद्धा सूरी मारवाह का कहना है कि आयात में वृद्धि दर कम है। इससे व्यापारिक लाभ हुआ है और यह दिखाता है कि इंडस्ट्री स्थानीयकरण की ओर जा रही है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Auto component sector will see growth industry is hopeful after the budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














