- Hindi News »
- Business »
- Big Relief On Late Fees In Credit Card Bill Payment
Credit Card वालों की मौज हो गई! बिल भुगतान में लेट फीस पर बड़ी राहत, RBI का नया नियम जान लें
Credit Card New Rule: क्रेडिट कार्ड के बिल के ड्यू डेट तक पेमेंट नहीं किए जाने पर आपको ड्यू अमाउंट पर लेट फीस देनी पड़ती थी। अब आरबीआई ने इसे लेकर नया नियम लाया है।
- Written By: रंजन कुमार

क्रेडिट कार्ड। इमेज-सोशल मीडिया
Credit Card Late Fees Rule: आधुनिक जीवन में कई बदलाव आए हैं। रहन-सहन का तरीका, कपड़ों का सलिका हो या फिर पसंदीदा चीज को खरीदना हो। एक बदलाव हमारी आर्थिक स्थिति से जुड़ी परिस्थितियों से निपटने के तरीकों में आया है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड संजीवनी बनता है। मगर, क्रेडिट कार्ड का उपयोग सूझबुझ से ना किया जाए तो लेने के देने पड़ सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड के बिल के ड्यू डेट तक उसका पेमेंट नहीं किया तो आपको ड्यू अमाउंट पर लेट फीस देनी पड़ती है। हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रेडिट कार्डधारकों के लिए नियम में बदलाव किया है, जो आपको कुछ राहत दे सकता है। इसे लेकर आरबीआई ने सभी बैंकों निर्देश भी जारी कर दिया।
केंद्रीय बैंक ने बदला नियम
आप क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आरबीआई ने नियम कानूनों में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत आपको तीन दिों का ग्रेस परियड दिया जाएगा। इसके अंदर भुगतान करने पर आपकी लेट फीस नहीं देनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Instant Loan का चक्कर पड़ सकता हैं भारी, Cyber Dost ने जारी की 10 Fake Loan Apps की लिस्ट
मुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
इससे क्या होगा फायदा?
आपकी क्रेडिट कार्ड की फीस में देरी होने पर लगने वाला शुल्क एक निश्चित या मनमानी रकम नहीं होती, बल्कि यह आपकी बकाया राशि के अनुपात में निर्धारित की जाती है। मतलब जितना ज्यादा आपकी बकाया राशि है, लेट फिस भी उतनी ज्यादा लगाई जाती है। आपकी बकाया राशि कम है तो लेट फीस भी कम देने होगी। आपको तीन दिनों का अतिरिक्त समय मिलेगा तो आपको अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इन बदलावों से गैर जरूरी फीस और दंड से बच सकते है।
ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी
नए नियमों के तहत बैंक आपको लेट फीस चार्ज करने से पहले सूचना देगा। फीस में किसी तरह का बदलाव होगा तो उसकी जानकारी बैंक आपको एक महीने पहले दे देगा। साथ ही बैंक 2 फैक्टर का ऑथेंटिकेशन करेगा। इससे ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Credit Card के साथ की ये गलती, तो कैंसिल हो जाएगा कार्ड
लेट फीस से बचने के तरीके
लेट फीस से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड बिलों की जांच करते रहें। उन्हें टाइम-टू-टाइम चेक करना है। संभव हो तो ऑटोमेटिक पेमेंट सेटअप कर दें। अपने खर्चों को बेहतर ढंग से मैनेज करें।
Big relief on late fees in credit card bill payment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














