94 साल के डॉ. विश्वनाथन की सादगी भरी लाइफस्टाइल ने जीता दिल, पोस्ट वायरल

94 Year Old Healthy Lifestyle : 94 वर्षीय डॉ. विश्वनाथन की सादगी और अनुशासित जीवनशैली सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनकी पोती सिंधु की इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि दादा आज भी खुद चल-फिर लेते हैं।
A 94-year-old man’s simple and active lifestyle has won hearts on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Active Aging Inspiration : आज जब फिट रहने के लिए लोग महंगे जिम, सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान पर हजारों-लाखों रुपये खर्च करते हैं, ऐसे समय में 94 वर्षीय डॉ. विश्वनाथन अपनी सादगी भरी जीवनशैली से सबको प्रेरित कर रहे हैं। उनकी 28 वर्षीय पोती सिंधु ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि उनके दादा आज भी पूरी तरह एक्टिव हैं।

वह खुद चल-फिर लेते हैं, अपना खाना बनाते हैं और नई चीजें सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। सिंधु ने लिखा कि वेलनेस इंडस्ट्री भले ही ट्रिलियन डॉलर की हो, लेकिन उनके ‘थाथा’ की सेहत का राज रोजमर्रा की सरल आदतें और अनुशासन है।

94 वर्षीय डॉ. विश्वनाथन की जीवनशैली ने किया प्रेरित

पोस्ट में सिंधु ने यह भी बताया कि उनके दादा किसी महंगे जिम या सप्लीमेंट पर निर्भर नहीं हैं। वह दिनभर सक्रिय रहते हैं और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए लैपटॉप चलाना जैसी नई चीजें सीख रहे हैं।

उन्होंने दक्षिण एशियाई और हिंदू परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली हमारे समाज में पहले से मौजूद हैं, जिन्हें अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि लंबी उम्र का असली आधार नियमित आदतें, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच होती है।

लोगों ने दादा की जमकर तारीफ की

यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में दादा की जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी की शुभकामनाएं दीं, तो किसी ने परिवार के समर्थन और अनुशासन को उनकी फिटनेस का असली कारण बताया।

कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे बुजुर्गों को देखना सच में सौभाग्य की बात है। डॉ. विश्वनाथन की कहानी यह साबित करती है कि अच्छी सेहत के लिए दिखावे से ज्यादा जरूरी है सादगी, नियमितता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण।

Navbharat Live
navbharatlive.com